नासिक के ठक्कर बस स्टैंड पर बस से कुचलकर 17 वर्षीय किशोरी की मौत, पुलिस जांच जारी

Nashik Thakkar Bazar Bus Stand Accident: नाशिक के ठक्कर बाजार बस स्टैंड पर श्रावणी सोमवार की भीड़ के दौरान बस की चपेट में आने से 17 वर्षीय आकांक्षा शेलार की दर्दनाक मौत; पुलिस जांच जारी।
Nashik Thakkar Bazar Bus Stand Accident
नाशिक का ठक्कर बाजार बस स्टैंड(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Accident News: पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर भगवान त्र्यंबकेश्वर के दर्शन और ब्रह्मगिरि पर्वत की परिक्रमा के लिए नाशिक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक दुखद हादसा सामने आया है। नाशिक के अत्यंत व्यस्त ठक्कर बाजार बस स्टैंड पर रविवार (6 सितंबर) रात को एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान आकांक्षा रामभाऊ शेलार के रूप में हुई है।

अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी बस, चपेट में आई किशोरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रावण सोमवार के चलते ठक्कर बाजार बस स्टैंड पर रविवार रात से ही हजारों यात्रियों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा था। पूरे परिसर में भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल था। उसी दौरान यात्रियों से भरी एक बस स्टैंड से रवाना हो रही थी। माना जा रहा है कि भीड़ के कारण चालक को स्थिति का सही अंदाजा नहीं मिल पाया या फिर वाहन से नियंत्रण हट गया। इसी दौरान आकांक्षा बस के पहियों के नीचे आ गई और गंभीर रूप से कुचल जाने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिसर में मची चीख-पुकार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के तुरंत बाद बस स्टैंड परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। नासिक पुलिस ने मौके का पंचनामा कर किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज किया।

Nashik Thakkar Bazar Bus Stand Accident
नासिक में मरीज की मौत पर तोड़फोड़, डॉक्टरों से मारपीट, पंचवटी के आयुष अस्पताल के आईसीयू में परिजनों का हंगामा

श्रावण के अंतिम सोमवार को त्र्यंबकेश्वर जाने वाली बसों में होने वाली अत्यधिक भीड़ के बावजूद ठक्कर बाजार बस स्टैंड पर पुख्ता भीड़-प्रबंधन न होने के चलते प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस घटना के कारणों और बस चालक की लापरवाही की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com