नासिक क्राइम ब्रांच पुलिस  social media
नासिक

8 घरों में सेंधमारी, सोना और 58 हजार कैश... नासिक क्राइम ब्रांच ने चोरी का माल बेचते 3 शातिर बदमाश दबोचे

Nasik Burglary Gang Arrested: नासिक पुलिस ने 3 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर गंगापुर इलाके में हुई 8 चोंरीयो का पर्दाफाश किया। उनसे 6.31 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट, कैश और प्राचीन सिक्के बरामद हुए।

मनीषा बोंदरे

Nasik Crime Branch Recovers Stolen Goldcash: नासिक शहर पुलिस की अपराध शाखा यूनिट-1 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिलसिलेवार चोरी और सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से गंगापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई सेंधमारी की 8 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख 31 हजार 700 रुपये मूल्य का सोना, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लकी विल्सन भंडारे (20), उमेश कैलाश ठोके (23) और अजय गोपीचंद बच्छिरे (20) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी शरणपुर रोड स्थित क्रिश्चियनवाड़ी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक, पुलिस उपायुक्त किरणकुमार चव्हाण और सहायक पुलिस आयुक्त संदीप मिटके के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ. अंचल मुद्गल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

4 सितंबर 2026 को पुलिस हवलदार प्रशांत मरकड और प्रदीप म्हसदे को सूचना मिली कि आरोपी चोरी का माल बेचने के लिए वी. एन. नाइक कॉलेज के पास डोंगरी हॉस्टल मैदान क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

सोने के 5 बिस्कुट समेत सामान बरामद

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गंगापुर थाना क्षेत्र में 8 स्थानों पर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के पास से 45 ग्राम वजन के सोने के 5 बिस्कुट, 58 हजार रुपये नकद, एक कैमरा, दो प्राचीन सिक्के और सोने के बिस्कुट बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।

नासिक पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इन वारदातों में उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं और चोरी का अन्य माल कहां खपाया गया।

साथ में क्राइम ब्रांच अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अन्य किन इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है और बरामदगी के अलावा चोरी का बाकी माल कहां छिपाया या बेचा गया। पुलिस इस मामले में आरोपियों के साथ किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 1 की मौत, कई दबे, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी

Delhi Satya Niketan: बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे से आ रही थीं मदद की आवाजें, देखें हादसे की 10 भयावह तस्वीरें