छत्रपति संभाजीनगर: शांतिपूर्ण गणेशोत्सव के लिए भाजपा शहराध्यक्ष किशोर शितोले ने पुलिस प्रशासन को सौंपे सुझाव

Ganeshotsav Peace Committee Meeting: संभाजीनगर में शांतिपूर्ण गणेशोत्सव के लिए भाजपा शहराध्यक्ष किशोर शितोले ने पुलिस आयुक्त को सुझाव सौंपे। डीजे के शोर पर नियंत्रण और नागरिकों की सुविधा पर जोर दिया।
chhatrapati sambhajinagar ganeshotsav bjp kishore shitole police suggestions
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष किशोर शितोले(सोर्स: नवभारत फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar Ganeshotsav: आगामी गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष किशोर शितोले ने पुलिस प्रशासन के समक्ष पार्टी की भूमिका और महत्वपूर्ण सुझाव रखे हैं।

शितोले ने गणेशोत्सव सहित सभी सण-उत्सव पारंपरिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप मनाने के साथ ही नागरिकों की सुविधा और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार को लिखित रूप से पार्टी की भूमिका से अवगत कराया गया है।

परंपरा और उत्साह का हो संगम

पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार की अध्यक्षता में बीड बायपास स्थित मंथन हॉल में आगामी गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। भाजपा को बैठक में ससम्मान आमंत्रित किया गया था।

हालांकि, उसी समय पूर्व निर्धारित भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक होने के कारण पार्टी का कोई प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित नहीं हो सका। इसके बावजूद भाजपा ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखते हुए अपने सुझाव लिखित रूप में सौंपे।

chhatrapati sambhajinagar ganeshotsav bjp kishore shitole police suggestions
पीएम मोदी के फोटो विवाद पर राज ठाकरे का पहला बयान! प्रधानमंत्री की फोटो लगाना जायज है, लेकिन...

नागरिकों की सुविधा पर जोर

किशोर शितोले ने कहा कि गणेशोत्सव और अन्य सण-उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाए जाएं, लेकिन इनके कारण आम नागरिकों, व्यापारियों तथा समाज के किसी भी वर्ग को असुविधा न हो। आयोजन में अनुशासन और नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने से उत्सव का आनंद और बढ़ेगा।

chhatrapati sambhajinagar ganeshotsav bjp kishore shitole police suggestions
अस्त्रालय से बना ऑस्ट्रेलिया? ठाणे में गरजे राज ठाकरे, इकॉनमी से लेकर DJ विवाद तक पढ़ें भाषण की 5 बड़ी बातें

ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण की मांग

भाजपा ने डीजे के अत्यधिक शोर के बजाय मर्यादित एवं आनंददायी वातावरण में उत्सव मनाने पर जोर दिया है। तेज आवाज से मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को होने वाली परेशानी को देखते हुए ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण रखने का सुझाव दिया गया है।

शितोले ने कहा कि गणेश उत्सव सामाजिक एकता और भाईचारे का पर्व बने, इसके लिए भाजपा प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग करेगी। जल्द ही भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार से मुलाकात कर इन विषयों पर विस्तार से चर्चा करेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com