अवैध जुआ अड्डे पर छापा (social media)
नासिक

नासिक क्राइम ब्रांच का अवैध जुआ अड्डे पर छापा, 48 लोग हिरासत में, लाखों की नकदी जब्त

Nashik Gambling Raid Arrests: नासिक के बजरंग नगर में क्राइम ब्रांच ने अवैध जुआ अड्डे पर छापा मारकर 48 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से लाखों की नकदी और जुआ सामग्री जब्त की गई।

मनीषा बोंदरे

Crime Branch Cracks Down: नासिक शहर के बजरंग नगर स्थित 'अण्णा का मल्हा' क्षेत्र में चल रहे एक विशाल और अवैध जुआ अड्डे पर क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने शनिवार शाम अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 48 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा।

पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में नकद राशि, ताश के पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्रियों सहित लाखों रुपये का माल बरामद किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस आयुक्त कार्यालय को गुप्त सूचना मिली थी कि बजरंग नगर इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ अड्डा संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

शनिवार 5 सितंबर की शाम को पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पूरे 'अण्णा का मल्हा' क्षेत्र की चारों ओर से घेराबंदी की और अचानक छापा मारा। नासिक पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से जुआ अड्डे पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से तैनात पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी 48 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

स्थानीय पुलिस के संरक्षण का आरोप और आगे की जांच

स्थानीय सूत्रों और नागरिकों के अनुसार, नासिक शहर में यह अवैध जुआ नेटवर्क पिछले कई महीनों से बिना किसी डर के बेधड़क चल रहा था। आरोप है कि स्थानीय पुलिस के कथित संरक्षण के कारण ही इतना बड़ा अड्डा बिना किसी रुकावट के संचालित हो रहा था। क्राइम ब्रांच की इस सख्त कार्रवाई ने इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।

नासिक पुलिस धर दबोचे गए सभी 48 आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्षेत्र के अन्य हिस्सों में ऐसे अवैध अड्डे संचालित हो रहे हैं या नहीं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में सक्रिय अन्य अवैध धंधों के खिलाफ भी निरंतर अभियान चलाने की मांग की है।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है