प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक में फरार डकैत गिरफ्तार, छह महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी; पूछताछ में जुर्म कबूल

Nashik Crime News: नासिक में डकैती व गंभीर चोट के मामलों में वांछित अपराधी सुफियान शेख को क्राइम ब्रांच ने वडाला गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी छह माह से फरार था।

अंकिता पटेल

Nashik Robbery Arrest News: नासिक डकैती और गंभीर चोट पहुंचाने के अपराधों में शामिल रिकॉर्ड पर मौजूद दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। डकैती के मामले में मुख्य संदिग्ध सुफियान शेख पिछले छह महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।

क्राइम ब्रांच ने सटीक योजना बनाकर इन अपराधियों का खेल खत्म कर दिया है। पुलिस को शातिर अपराधी सुफियान के ठिकाने की गुप्त सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि सुफियान वडाला गांव इलाके में छिपा हुआ है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और सुफियान शेख (20, निवासी इंदिरानगर) को हिरासत में ले लिया, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

झुग्गी-बस्ती से पकड़ा गया हमलावर

एक अन्य कार्रवाई में गंभीर चोट पहुंचाने के जुर्म में पिछले दो महीनों से फरार चल रहे संदिग्ध अनिल दिनेया खरे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने उसे इंदिरानगर झुग्गी बस्ती (झोपड़पट्टी) इलाके में चारों तरफ से घेर लिया और भागने का कोई मौका नहीं दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ये दोनों ही अपराधी क्षेत्र में सक्रिय थे और कई वारदातों में वांछित थे। यह महत्वपूर्ण कार्रवाई क्राइम ब्रांच युनिट नंबर 2 द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई है। अपराधियों  को पकड़ने के बाद पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिकॉर्ड पर मौजूद अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस