Nashik Citizen Grievance ( Source: Social Media ) 
नासिक

Nashik में नागरिक संवाद, खेत रास्तों पर उठे बड़े सवाल; चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में शिकायतों का अंबार

Nashik Revenue Department Complaints: नासिक में नागरिक संवाद में खेत व मेड़ रास्ते बंद होने की शिकायतें प्रमुख रहीं, चंद्रशेखर बावनकुले ने समाधान के निर्देश दिए।

अंकिता पटेल

Nashik Citizen Grievance: नासिक राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की प्रमुख उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट के नियोजन भवन में हाल ही में नागरिक संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस दौरान राजस्व विभाग से जुड़ी सर्वाधिक शिकायतें वर्षों से बले आ रहे खेत के रास्तों और मेड़ रास्तों को अवरुद्ध किए जाने के संबंध में प्राप्त हुई। नागरिकों ने मांग की है कि इन बंद रास्तों को मुख्यमंत्री बलिराजा खेत सड़क योजना' के तहत तत्काल खुलवाया जाए।

समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाएं कार्यक्रम में नागरिकों ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के समक्ष अपनी समस्याओं का अंबार लगा दिया। इसमें सातबारा (7/12) उतारे पर वारिसों के नाम दर्ज करने, प्रॉपटों कार्ड की तकनीकी गलतियों को सुधारने, कंप्यूटर - रिकॉर्ड में हुए फेरचदल को ठीक करने और भूमि अभिलेख कार्यालय द्वारा भूमि पैमाइश में की जा रही देरी जैसी गंभीर शिकायतें शामिल थीं।

नागरिकों की इन शिकायतों के निपटारे के लिए अब तहसील और मंडल स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद कार्यक्रम के पश्चात जिला कलेक्ट्रेट के केंद्रीय सभागार में राजस्व मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री बावनकुले ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेड़ रास्तों, गौण खनिज और आवाजाही के रास्तों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित निर्णय लिया जाए।

शिकायतों का विवरण (आंकड़ों में)

क्रमांक शिकायत का प्रकार आवेदनों की संख्या
1 आवाजाही और मेढ़ (पाणद) रास्ते 69
2 राजस्व रिकॉर्ड में सुधार 63
3 बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि मुआवजा 13
4 भूमि पैमाइश और उप-हिस्सा 21
5 भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा 21
6 अवैध उत्खनन और गौण खनिज 38
7 प्रशासनिक स्थानांतरण सिफारिश 08
8 नए आधार केंद्र की मंजूरी 02
9 शैक्षणिक एवं संस्थागत भूमि की मांग 11
10 धोखाधड़ी, फौजदारी व पुलिस संरक्षण 15
11 अतिक्रमण व अवैध निर्माण 10
12 अन्य विविध शिकायतें 12
कुल 263

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग