अशोक खरात (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नासिक

4650 वीडियो, 451 अकाउंट डिलीट! नासिक सेक्स स्कैंडल में SIT का बड़ा खुलासा, महिला ACP-DCP निकली खरात की भक्त

Ashok Kharat Nashik: अशोक खरात कांड में बड़ा खुलासा! SIT चीफ तेजस्वी सातपुते ने बताया- दर्ज हुए 12 केस, 4650 वीडियो डिलीट। महिला अधिकारियों के भी जुड़े तार। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रिया जैस

Ashok Kharat Nashik Sex Scandal: नासिक सेक्स स्कैंडल में फंसे ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात के खिलाफ एसआईटी की जांच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। के मंगलवार को एसआईटी चीफ तेजस्वी सातपुते ने इस मामले में पहली प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि खरात खिलाफ अब तक कुल 12 केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 8 महिलाओं के यौन शोषण और 4 फाइनेंशियल फ्रॉड के हैं।

शिर्डी, रहाता में 1-1 केस दर्ज

तेजस्वी सातपुते ने बताया कि 30 गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, शिरडी और रहाता में खरात के खिलाफ एक-एक केस दर्ज किया गया है। ये दोनों मामले धोखाधड़ी के हैं। शिरडी पुलिस इन दोनों मामलों की जांच कर रही है। ईडी ने भी मनी लांड्रिग मामले को लेकर खरात के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। खरात की पुलिस हिरासत मंगलवार को खत्म हो गई। उसे बुधवार 8 अप्रैल को एक बार फिर स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। सातपुते ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी खरात पीड़िता की आस्था का फायदा उठा कर उनका यौन शोषण कर रहा था।

महिला ACP, DCP भी खरात की भक्त

अशोक खरात मामले के तार अब पुलिस विभाग तक जा पहुंचे हैं। पता चला है कि एक महिला एसीपी और डीसीपी भी उसकी भक्त थीं। यह सवाल उठ रहा है कि क्या इन दोनों ने मनचाही जगह पोस्टिंग के लिए खरात के पास अर्जी लगाई थी। यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस मामले में खरात को मोटी रकम भी दी गई। एसआईटी की पूछताछ में खरात ने कबूला है कि उसने कई महिलाओं से दुष्कर्म किया।

बड़ी बेशर्मी से खरात ने कहा कि उसने महिलाओं को वश में करने के लिए विज्ञान पर आधारित ट्रिक्स का सहारा लिया। उसने कहा कि जिन्हें लोग जादू टोना वशीकरण कहते हैं वे हाथ सफाई का खेल हैं। खरात ने कहा कि दुनिया झुकती है झुकाने वाला चाहिए। एसआईटी दस्ते ने मंगलवार को खरात के बेटे हर्षवर्धन और बेटी से पूछताछ की।

4650 वीडियो, 451 अकाउंट डिलीट!

एसआईटी चीफ ने बताया कि हमारी साइबर पुलिस की टीम ने पीड़ितों के कुल 4650 वीडियो डिलीट कर दिए हैं। इसके अलावा 451 अकाउंट भी डिलीट किए गए हैं। 4 लोगों की टीम पूरे समय इस तरह के वीडियो पर नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर बार-बार आपतिजनक पोस्ट करने वाले ग्रुप को बंद कर दिया गया है। वीडियो वायरल करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अहिल्यानगर पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है। सातपुते ने लोगों से इस तरह के वीडियो को वावरल न करने की अपील की है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव