अशोक खरात (सोर्स: डिजाइन फोटो) 
नासिक

Ashok Kharat Case में जांच तेज, ईडी के निशाने पर रूपाली चाकणकर, SIT को मिले कई अहम सबूत

Ashok Kharat Case: नासिक सेक्स स्कैंडल में गिरफ्तार ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात के खिलाफ जांच तेज हो गई है। SIT जांच में कई महिलाओं से अवैध संबंध, 100 बैंक खाते और करोड़ों रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ।

अपूर्वा नायक

Ashok Kharat Case SIT ED Investigation: नासिक सेक्स स्कैंडल में गिरफ्तार ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात के काले कारनामों का खुलासा जरुरी है। एसआईटी जांच में खरात के 6 और महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का खुलासा हुआ है।

इस स्वयंभू बाबा को कई महिलाओं के यौन शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है जिसका नेतृत्व आईपीएस तेजस्वी सातपुते कर रही हैं। खरात के खिलाफ 12 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

इन मामलों में मुख्य रूप से यौन शोषण, धोखाधड़ी, और काला जादू के आरोप शामिल हैं। बुधवार को फाइनेंशियल फ्रॉड के मामले में खरात कोनासिक के सिन्नर कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 18 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

पुलिस, खरात के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन, उससे जुड़े डॉक्यूमेंट्स और दूसरे लोगों से कॉन्टैक्ट्स की जांच कर रही है। ऐसी रिपोर्ट है कि इस केस में कुछ और हाई प्रोफाइल लोगों के नाम सामने आएंगे। जांच में खरात के 100 से अधिक बैंक खाते हैं और 52 संपत्तियों के दस्तावेजों का खुलासा हुआ है।

आवारे गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नासिक जिले में चर्चित ढोंगी अशोक खरात प्रकरण में सिन्नर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवनिका संस्थान के पूर्व सचिव और जगदंबा माता पतसंस्था के संचालक नामकर्ण आवारे को गिरफ्तार किया है। आर्थिक गड़बड़ी और फर्जी खातों के मामले में यह गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है। जांच में सामने आया है कि सिन्नर स्थित जगदंबा माता पतसंस्था में अशोक खरात द्वारा खोले गए 32 खातों को नामकर्ण आवारे की सहमति प्राप्त थी।

आज रूपाली से ईडी करेगी पूछताछ

ईडी ने खरात मामले में राका नेता रूपाली चाकणकर को, पूछताछ के लिए गुरुवार को पेश होने का आदेश दिया है। उन पर खरात के साथ मिल यौन शोषण की आड़ में एक बड़ा एक्सटॉर्शन रैकेट चलाने का आरोप है। इस रैकेट के जरिए 70 करोड़ रुपये से ज्यादा वसूलने का शक है। ईडी इस मामले में रुपाली की भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी। इससे पहले एसआईटी ने राका नेता से 6 घंटे तक कड़ी पूछताछ की थी। खरात के साथ कथित संबंधों की वजह से रुपाली को राज्य महिला आयोग और राकां सुनेत्रा पवार गुट की महिला प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

झाड़-झुड़ले शस्त्र बनेंगे, भक्त बनेगी सेना...आजादी के आंदोलन में सीमा पर जाने वाले पहले राष्ट्रसंत...

जरा याद करो कुर्बानी: 15 अगस्त को जन्मे उस क्रांतिकारी की कहानी, जिसने भारत की आजादी को बनाया जीवन का लक्ष्य

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो