बाढ के पानी में 3 घंटे पेड से लटककर बची युवक की जान 
नासिक

बाढ़ के पानी में 3 घंटे पेड़ से लटककर बची युवक की जान, दमकल टीम ने किया रेस्क्यू

Malegaon Rains: मालेगांव के सौंदाणे गांव में बेमौसमी बारिश के दौरान संदीप खैरनार की बाइक बह गई, लेकिन अग्निशमन दल ने साहसिक रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई।

अर्पित शुक्ला

Malegaon News: पिछले 2 दिनों से नाशिक जिले में हो रही बेमौसम बारिश ने तबाही मचा रखी है. खेतों में फसलों का नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही अचानक मूसलाधार बारिश से लोगों का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है. इसी दौरान मालेगांव तहसील के सौंदाणे गांव में घटी एक घटना ने सभी को दहला दिया. रविवार की मध्यरात्रि को संदीप बंडू खैरनार (22) नामक युवक गलाटी नदी के फर्शी पुल से अपनी बाइक लेकर घर जा रहा था. तभी अचानक बाढ का पानी बढा और वह बाइक समेत बह गया. मगर किस्मत ने साथ दिया, नदी किनारे एक पेड की डाल पकडकर उसने अपनी जान बचाई.

करीब 3 घंटे तक वह पेड़ से लटका रहा, मदद की उम्मीद में. अंततः मालेगांव मनपा के अग्निशमन दल ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसकी जान बचाई. तेज बारिश के बावजूद संदीप को भरोसा था कि वह पुल पार कर लेगा. लेकिन बीच पुल पर उसकी बाइक बंद हो गई. उसने बाइक को धकेलने की कोशिश की, तभी अचानक पानी का वेग इतना बढ़ा कि वह बाइक सहित बह गया.

कुछ दूरी पर बहते हुए उसे एक पेड़ मिला, जिसकी डाल पकड़कर उसने किसी तरह खुद को संभाला. रात का अंधेरा, चारों ओर बारिश कोई आसपास नहीं था. पेड के चारों ओर बढता पानी और गर्जन करती धारा डर बढ़ा रही थी. संदीप ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया. उसकी आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग पहुंचे, परंतु तेज बहाव के कारण कोई भी पाण में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका.

स्थिति की गंभीरता समझते हुए सौंदाणे ग्राम पंचायत के सरपंच चेतन पवार ने शालेय शिक्षण मंत्री दादा भुसे और मनपा के अग्निशमन अधीक्षक संजय पवार को सूचना दी. तुरंत ही अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची. दल के जवान शकील तैराक ने बिना किसी भय के उफनती नदी में छलांग लगाई और दिल दहला देने वाला बचाव अभियान चलाते हुए संदीप को सुरक्षित बाहर निकाला.

इस टीम में रफिक खान और विकास बोरगे ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया. करीब 3 घंटे पानी में फंसे संदीप की जान बचने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली. दमकल दल के शौर्यपूर्ण कार्य की पूरे गांव में सराहना हो रही है. गांव वासियों ने शकील तैराक और उनकी टीम का सम्मान करते हुए कहा कि उनकी तत्परता ने एक युवक की जान बचाई.

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें