प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

Nashik: रातभर पेड़ से लटका रहा युवक, दमकल दल ने किया दिल छू लेने वाला रेस्क्यू

Nashik News: मालेगांव के सौंदाणे गांव में बाढ़ के बीच युवक 3 घंटे तक पेड़ से लटका रहा। दमकल जवान शकील तैराक ने उफनती नदी में कूदकर जान बचायी। पूरे गांव ने इसके लिए उनका आभार जताया।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: पिछले 2 दिनों से नाशिक जिले में हो रही बेमौसम बारिश ने तबाही मचा रखी है। इसी दौरान मालेगांव तहसील के सौंदाणे गांव में एक दहला देने वाली घटना घटी।

रविवार को मध्यरात्रि को संदीप बंडू खैरनार (22) नामक युवक गलाटी नदी के फर्शी पुल से अपनी बाइक लेकर घर जा रहा था, तभी अचानक बाढ़ का पानी बढ़ा और वह बाइक समेत बह गया।

3 घंटे तक मौत से जंग

तेज बहाव में बहने के बावजूद संदीप की किस्मत अच्छी थी। बहते हुए उसे नदी किनारे एक पेड़ की डाल मिल गई, जिसे पकड़कर उसने अपनी जान बचाई, करीच 3 घंटे तक वह पेड़ से लटका रहा, रात का अंधेरा, तेज बारिश और गर्जन करती नदी की धारा उसे डरा रही थी। उसकी आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग पहुंचे, परंतु तेज बहाव के कारण कोई भी पानी में उत्तरने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

दल के शौर्यपूर्ण कार्य की पूरे गांव में सराहना

  • स्थिति की गंभीरता समझाते हुए सरपंच चेतन पवार ने शिक्षा मंत्री दादा भुसे और मनपा के अग्निशमन अधीक्षक संजय पवार को सूचना दी। तुरंत ही अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची।
  • दल के जवान शकील तैराक ने बिना किसी भय के उफनती नदी में छलांग लगाई और दिल दहला देने वाला बचाव अभियान चलाते हुए संदीप को सुरक्षित बाहर निकाला, रफिक खान और विकास बोरगे ने भी इस अभियान में उल्लेखनीय योगदान दिया करीब 3 घंटे पानी में फसे सदीप की जान बचने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली। दमकल दल के शौर्यपूर्ण कार्य की पूरे गांव में सराहना हो रही है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात