प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

मालेगांव के दाभाड़ी में तेंदुए की दस्तक, खेत में मिले पगचिन्ह; गांव में दहशत, वन विभाग ने की पुष्टि

Malegaon Leopard: मालेगांव के दाभाड़ी गांव में खेत में तेंदुए के पदचिन्ह मिलने से दहशत फैल गई है। वन विभाग ने पुष्टि की है कि इलाके में तेंदुआ सक्रिय है।

अंकिता पटेल

Forest Department Alert Hindi News: मालेगांव दाभाड़ी गांव के पाडगन शिवार स्थित पांच डिवीजन रोड परिसर में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी डर का माहौल है। किसान सुनील अमृत पाटिल के खेत में तेंदुए के स्पष्ट पदचिन्ह (पगचिन्ह) मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पुष्टि की है कि ये निशान तेंदुए के ही हैं। तेंदुए के पदचिन्ह मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल घटनास्थल का दौरा किया।

इस संयुक्त निरीक्षण दल में निम्नलिखित अधिकारी व प्रतिनिधि शामिल थे- सोनल पवार (वनपाल व मंडल अधिकारी), मेजर दीपक हिरे, हरिदादा निकम (दाभाड़ी ग्राम पंचायत सदस्य), त्र्यंबक मानकर (राजस्व विभाग कर्मचारी), विस्तृत जांच और निशानों के आकार के आधार पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में तेंदुआ सक्रिय है।

ग्रामीणों के लिए जारी हुई 'एडवाइजरी'

वन विभाग ने नागरिकों, विशेषकर किसानों की सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं किसान और नागरिक रात या देर रात को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले।

रात्रि के समय खेतों में पानी भरने या अन्य कार्यों के लिए अकेले जाना टालें, छोटे बच्चों और बुजुगों को अकेला न छोड़े, क्योंकि वे वन्यजीवों के आसान शिकार हो सकते हैं।

पालतू पशुओं को सुरक्षित और बद स्थानों पर बांधकर रखें, प्रशासन ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त लगा रही है।

नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें तेंदुआ दिखाई दे या कोई संदिग्ध हलचल महसूस हो, तो तुरंत स्थानीय प्रशासन या वन विभाग को सूचित करें।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO