- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Pledge To Protect Farmers In Kharif Season Strict Vigil By Flying Squads At Bhandaras Agriculture Centres
Bhandara News: खरीफ सीजन में किसानों की सुरक्षा का संकल्प, कृषि केंद्रों पर उड़न दस्तों का कड़ा पहरा
खरीफ मौसम में किसानों को गुणवत्ताहीन बीज, खाद या कीटनाशकों से बचाने के लिए कृषि विभाग ने जिले में उड़न दस्ते गठित किए हैं। इन दस्तों की कड़ी निगरानी से किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

गुणवत्ता संबंधी शिकायतों के लिए विशेष समिति (सौजन्यः सोशल मीडिया)
भंडारा: खरीफ मौसम में किसानों को गुणवत्ताहीन बीज, खाद या कीटनाशकों से बचाने के लिए कृषि विभाग ने जिले में उड़न दस्ते गठित किए हैं। इन दस्तों की कड़ी निगरानी से किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले कृषि केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें स्थायी रूप से बंद भी किया जा सकता है।
यदि किसानों को बीज, खाद या कीटनाशकों की गुणवत्ता में कोई कमी या मिलावट का संदेह हो, तो वे उपविभागीय कृषि अधिकारी की अध्यक्षता वाली शिकायत निवारण समिति में लिखित शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा, वे पंचायत समिति या तालुका कृषि अधिकारी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन शिकायतों की गंभीरता से जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिले के सभी तालुकों में बनाए गए निगरानी दस्ते
किसानों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले के हर तालुका और जिला स्तर पर विशेष निगरानी दस्ते बनाए गए हैं। ये दस्ते बीज, खाद और कीटनाशकों की बिक्री और गुणवत्ता पर सतत नजर रख रहे हैं। कृषि केंद्र संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें और किसानों के हितों की रक्षा करें।
सम्बंधित ख़बरें
नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व में ‘एकीकृत नियंत्रण प्रणाली’ लागू; 12 वन परिक्षेत्र कार्यालयों का हुआ शुभारंभ
नागझिरा के सागवान हस्तशिल्प को मिला वैश्विक बाजार; इंजीनियर अनिकेत कठाने की पहल से कारीगरों को मिला रोजगार
तुमसर अरविंद विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता अभियान; ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संदेश के साथ स्वच्छता पर जोर
खेलते-खेलते काल के गाल में समा गए दो मासूम, तालाब में तैरते मिले सगी बहनों के बेटों के शव, तुमसर में पसरा मातम
अब तक की गई कार्रवाई
उड़न दस्तों ने इस खरीफ सीजन में कई कृषि केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की है। विभाग ने साफ कहा है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृषि विभाग की किसानों से अपील
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे प्रमाणित और रसीद के साथ ही बीज, खाद तथा कीटनाशक खरीदें। किसी भी अनियमितता या समस्या की सूचना तुरंत विभाग को दें। विभाग किसानों की सुरक्षा और हित के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Pledge to protect farmers in kharif season strict vigil by flying squads at bhandaras agriculture centres
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ऑटो तुन से नहीं, दिल से बनता है असली संगीत’, हरिहरन ने बदलते म्यूजिक ट्रेंड पर रखी बेबाक राय
Apr 03, 2026 | 09:47 AMPasta Recipe: घर पर तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता, तुरंत नोट करें ये सीक्रेट रेसिपी
Apr 03, 2026 | 09:46 AMGold-Silver Price: गुड फ्राइडे पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, 3500 टूटा गोल्ड, सिल्वर 9000 रूपये फिसला
Apr 03, 2026 | 09:41 AMMaharashtra Voter List Revision पर कांग्रेस की आपत्ति, सपकाल ने निष्पक्षता की मांग उठाई
Apr 03, 2026 | 09:40 AMRamtek के प्राचीन ‘तिलभांडेश्वर मंदिर’ पर गिरी बिजली, शिखर से जमीन तक फटी दीवारें, तस्वीर देख रह जाएंगे दंग
Apr 03, 2026 | 09:27 AMAbhishek Sharma पर BCCI ने लगाया जुर्माना साथ ही दी एक और सजा, KKR के खिलाफ ऐसा क्या किया कि भड़क गए रेफरी?
Apr 03, 2026 | 09:19 AMशिवसेना UBT में फूट: उद्धव ठाकरे की वापसी कांग्रेस पर निर्भर, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला
Apr 03, 2026 | 09:13 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














