मालेगांव में 3 साल की बच्ची से हैवानियत (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नासिक

मालेगांव में 3 साल की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आश्वासन

Malegaon Child Physical Abuse Murder Case: मालेगांव के डोंगराले गांव में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी विजय खैरनर को गिरफ्तार किया गया है।

आंचल लोखंडे

Nashik District Crime: मालेगांव तहसील के डोंगराले गांव में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी नृशंस हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना 16 नवंबर को हुई, जब गांव के विजय संजय खैरनर (24) ने कथित रूप से बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर पत्थर से उसका सिर कुचलकर निर्ममता से उसकी हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मालेगांव तहसील पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। इस जघन्य अपराध से पूरे क्षेत्र में भय और भारी रोष फैल गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

अमानवीय कृत्य

बच्ची का शव जब घर लाया गया, तो परिजनों और ग्रामीणों के बीच कोहराम मच गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी की बच्ची के पिता के साथ करीब एक महीने पहले कहासुनी और विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने बच्ची को निशाना बनाकर यह अमानवीय कृत्य किया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 20 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए

इस बीच मंत्री दादा भुसे और पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी तथा केस की पैरवी के लिए सरकारी वकील उज्ज्वल निकम को नियुक्त किया जाएगा।

फांसी की सजा दिए जाने की मांग

घटना के विरोध में लासलगांव में भी आक्रोश देखा गया। स्वर्णकार समाज ने शिवाजी चौक से पुलिस स्टेशन तक मूक मोर्चा निकालकर आरोपी को फांसी देने की मांग की और इस संबंध में सहायक पुलिस निरीक्षक भास्कर शिंदे को ज्ञापन सौंपा। इसी तरह ऑल इंडिया पैंथर सेना ने भी पुलिस को ज्ञापन देकर आरोपी को कठोरतम सजा फांसी दिए जाने की मांग की है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM