महासिंहस्थ में ओझर एयरपोर्ट बनेगा मुख्य हवाई प्रवेश द्वार प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नासिक

ओझर एयरपोर्ट बनेगा महाकुंभ का मुख्य प्रवेश द्वार, नासिक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर!

Nashik Kumbh Airport: महासिंहस्थ 2027 के दौरान ओझर एयरपोर्ट नासिक का प्रमुख हवाई प्रवेश द्वार बनेगा। नए एकीकृत टर्मिनल का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

अंकिता पटेल

Ojhar Airport Kumbh Terminal: महासिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान नासिक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य हवाई प्रवेश द्वार बनने वाले ओझर हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल का निर्माण कार्य मार्च 2027 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टर्मिनल के साथ-साथ हवाई अड्डे को जोड़ने वाली सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 पर सुरक्षा सुविधाओं के कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह ने शनिवार 15 अगस्त को निरीक्षण किया तथा संबंधित एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

महासिंहस्थ के दौरान देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और नागरिकों के नासिक आने की संभावना है। ऐसे में हवाई अड्डे की क्षमता, उससे जुड़ी सड़क व्यवस्था और राजमार्ग पर सुरक्षा, ये तीनों पहलू अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे।

इसी पृष्ठभूमि में ओझर हवाई अड्डे से लेकर आगे के सड़क संपर्कों तक के बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। कुंभमेला आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि

महासिंहस्थ के दौरान ओझर हवाई अड्डा नासिक का मुख्य प्रवेश द्वार साबित होगा। हवाई अड्डे का टर्मिनल, उससे जुड़ी सड़कें और राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का एक

साथ सुदृढ़ होना बेहद आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक कार्य की समय-सारणी पर नजर रखकर बाधाओं को दूर करने और कार्यों को आवश्यक गति देने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रस्तावित भित्तिचित्रों म्यूरल पर विस्तार से चर्चा

आयुक्त ने ओझर हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन नई एकीकृत टर्मिनल इमारत के कार्य का महाराष्ट्र राज्य बुनियादी ढांचा विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रिजेश दीक्षित, प्राधिकरण के उपायुक्त योगेंद्र चौधरी और संबंधित अन्य अधिकारियों के साथ जायजा लिया।

उन्होंने निर्माण की वर्तमान स्थिति और समय-सारणी की समीक्षा करते हुए काम की गति और तेज करने के निर्देश दिए, टर्मिनल का निर्माण कार्य 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान टर्मिनल के आंतरिक हिस्से में प्रस्तावित सुंदर कलाकृतियों और भित्तिचित्रों (म्यूरल) के विन्यास पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

ओझर-जानोरी मार्ग के कार्य का किया बारीकी निरीक्षण

हवाई अड्डे पर यात्रियों की क्षमता बढ़ने के बाद बेहतर सड़क संपर्क की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आयुक्त ने दिडोरी तहसील में ओझर-जानोरी मार्ग के सुदृढीकरण कार्य का भी जायजा लिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता के साथ किए गए निरीक्षण के दौरान कार्य की गति अपेक्षा से कुछ कम पाई गई।

इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्यों में तेजी लाकर 31 मार्च 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस बीच, 'दसवां मील' स्थित एनएच-3 पर 12 स्वतंत्र सुरक्षा संरचनाओं के चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें एक स्वतंत्र फ्लाई ओवर की संरचना भी शामिल है।

किसान बचाओ पदयात्रा पर पुलिस का ब्रेक, जंतर-मंतर जा रहे 51 किसानों को खानौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर रोका

Weather Update: देशभर में मानसून का कहर जारी, दिल्ली और UP समेत 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी धरने पर बैठे

आंध्र प्रदेश: मछली पकड़ने गई नाव 15 दिन से लापता, 8 मछुआरों का नहीं मिला सुराग, मोबाइल और GPS भी बंद

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला