Nashik Industries Workers Awareness Program( Source: Social Media ) 
नासिक

नासिक: देवेंद्र फडणवीस की पहल पर श्रमिक जागरूकता अभियान, कुंभ कार्यों में लगे मजदूरों को मिला सुरक्षा कवच

Nashik Construction Workers Campaign: नासिक में श्रम विभाग और गोदरेज इंडस्ट्रीज के सहयोग से 5 हजार निर्माण श्रमिकों को सामाजिक अधिकारों और आर्थिक साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया।

अंकिता पटेल

Nashik Industries Workers Awareness Program: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना से राज्य के श्रम विभाग और गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के सहयोग से नासिक जिले में एक विशेष जन-जागरुकता अभियान चलाया गया, इस अभियान के तहत 5 हजार निर्माण श्रमिकों को उनके सामाजिक अधिकारों और आर्थिक साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया है।

अगले वर्ष नासिक-त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभमेला के मद्देनजर चल रहे विकास कार्यों में जुटे श्रमिकों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह ठोस कदम उठाया गया है।

कुंभमेला विकास कार्यों में जुटे श्रमिकों को मिला सुरक्षा कवच नासिक कुंभमेले के लिए परिवहन, जलापूर्ति, स्वच्छता और नदी तट पर घाटों के निर्माण जैसे विभिन्न कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। इन कार्यों में लगे श्रमिक अक्सर प्रवासी होते हैं, जिनके पास जरूरी दस्तावेज न होने के कारण वे सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन श्रमिकों के लिए 'सामाजिक सुरक्षा' की संकल्पना पर बल दिया है, ताकि निर्माण कार्य में लगा हर मजदूर सुरक्षित रहे। गोदरेज कंपनी के सहयोग से आयोजित विशेष सत्रों में श्रमिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आर्थिक बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सुरक्षा किट का वितरण

इस अभियान का लाभ अब तक जिले के पांच हजार श्रमिकों को मिल चुका है। 799 श्रमिको को बीओसीडब्ल्यू पंजीकरण कार्ड और सुरक्षा किट वितरित किए गए है, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी सहायता मिलना आसान होगा, वर्तमान में 500 प्रशिक्षित सामुदायिक समन्वयक इन श्रमिकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और उन्हें परामर्श व स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे है। मुख्यमंत्री की इस दूरदर्शी पहल से निर्माण श्रमिकों के बीच अपने अधिकारों और उज्ज्वल भविष्य को लेकर नई चेतना जागृत हुई है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा