देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य- AI Generated Photo)) 
नासिक

दावोस से नाशिक पर होगी पैसों की बरसात, महाराष्ट्र को मिलेगा 50 हजार करोड़ की सौगात

Nashik News: दावोस में महाराष्ट्र ने 30 लाख करोड़ के निवेश समझौते किए, 50 हजार करोड़ नाशिक-उत्तर महाराष्ट्र में रक्षा, कृषि व इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे, जिससे लाखों रोजगार और विजन को गति मिलेगी।

रूपम सिंह

Nashik Development News: दावोस में आयोजित 'विश्व आर्थिक मंच' के सम्मेलन में महाराष्ट्र ने निवेश के मोर्चे पर अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। राज्य सरकार ने कुल 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इस निवेश का एक बड़ा हिस्सा, यानी 50 हजार करोड़ रुपये, अकेले नाशिक सहित उत्तर महाराष्ट्र के विकास पर खर्च होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार, 22 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस उपलब्धि की घोषणा की। मुख्यमंत्री फडणवीस के अनुसार, नाशिक और उत्तर महाराष्ट्र के लिए हुए करारों में रक्षा क्षेत्र की कंपनियां प्रमुखता से शामिल हैं।

8 साल में पूरा होगा 'विजन 2030'

इससे नाशिक के महत्वाकांक्षी 'डिफेंस कॉरिडोर' परियोजना को नई रफ्तार मिलेगी। रक्षा विनिर्माण के अलावा कृषि, तकनीक, सेवा क्षेत्र और बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं में भी भारी निवेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री फडणवीस  ने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निवेशकों को 3 से 7 वर्ष का समय दिया गया है। यह प्रक्रिया विभिन्न चरणों में पूरी होगी। इस निवेश से नाशिक, अहिल्यानगर, जलगांव, धुलिया और नंदुरबार जिलों में लाखों नए रोजगार पैदा होंगे। नए उद्योगों के साथ-साथ वर्तमान में कार्यरत उद्योगों के विस्तार के लिए भी विशेष वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।

उत्तर महाराष्ट्र के लिए निवेश का रोडमैप

  • क्षेत्र: नाशिक एवं उत्तर महाराष्ट्र
  • निवेश राशि: लगभग 50,000 करोड़ रुपये
  • प्रमुख कंपनियां/क्षेत्र: ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र जनरल पॉलीफिल्म्स
  • निवेशक देश: 18 (अमेरिका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, यूएई आदि)
  • विदेशी निवेश (FDI): 83%

विदेशी निवेशकों का भरोसा

  • दावोस में हुए कुल निवेश का 83 प्रतिशत हिस्सा सीधे विदेशी निवेशकों (FDI) की ओर से आया है।
  • जापान, स्विट्‌जरलैंड और सिंगापुर जैसे देशों की रुचि महाराष्ट्र के विनिर्माण क्षेत्र में सबसे अधिक रही है।
  • मुख्यमंत्री फडणवीस ने विश्वास जताया कि यह निवेश महाराष्ट्र को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाए रखने में मील का पत्थर साबित होगा।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे