राजाभाऊ वाजे ने बंद कंपनियों की जमीन पर उठाया सवाल सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो
नासिक

बंद कंपनियों के खाली प्लॉट नए उद्योगों को दो! MP राजाभाऊ की सरकार से मांग, मुंबई-पुणे में हजारों उद्योग बंद

Closed Company Land Reuse: राजाभाऊ वाजे ने बंद कंपनियों की खाली जमीन नए उद्योगों के लिए उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुंबई, पुणे और नासिक में सुविधाओं के बावजूद कई कंपनियां बंद हुई हैं।

अंकिता पटेल

Maharashtra Closed Company Land Reuse: नासिक महाराष्ट्र में नए निवेश और उद्योग लाने के सरकार के दावों के बीच राज्य में बंद पड़ी कंपनियों और उनकी खाली जमीन का मुद्दा सामने आया है। शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद राजाभाऊ वाजे ने दावा किया कि मुंबई में 12,009 और पुणे में 6,433 कंपनियां बंद हो चुकी हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि नए उद्योगों के लिए जमीन तलाशने के साथ-साथ बंद कंपनियों की जमीन का भी पुनः उपयोग किया जाए। वाजे ने कहा कि सरकार राज्य के विभिन्न हिस्सों में हजारों करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू किए जाने की जानकारी दे रही है।

नया निवेश लाना जरूरी है, लेकिन इसके साथ मौजूदा उद्योगों को बचाने और बंद इकाइयों की जमीन को नए उद्योगों के लिए उपलब्ध कराने पर भी ध्यान देना चाहिए, मुंबई, पुणे और नासिक जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में पानी, बिजली, सड़क। और अन्य सुविधाएं होने के बावजूद कई कंपनियां बंद हो रही हैं।

कंपनी बंद होने के बाद उसका प्लॉट लंबे समय तक खाली पड़ा रहता है, जबकि नए उद्योगों के लिए जमीन की कमी बताई जाती है। ऐसे में बंद कंपनियों से जुड़े कर्ज, समझौतों और कानूनी मामलों का तेजी से निपटारा कर उनकी जमीन नए उद्योगों को उपलब्ध कराने की जरूरत है।

आदित्य ने भी उठाया उद्योगों का मुद्दा

इसी मुद्दे पर आदित्य ठाकरे ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र में 36,211 निजी कंपनियों ने कामकाज बंद कर दिया या अपना कारोबार दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित कर लिया।

उन्होंने कहा कि सरकार को केवल नई कंपनियां लाने के बजाय मौजूदा उद्योगों के लिए नियम सरल करने, बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए।

चाकण, हिंजवड़ी, पिंपरी-चिंचवड़ और नासिक एमआईडीसी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की समस्याओं को भी उन्होंने उठाया।

आदित्य के अनुसार, रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए बेहतर शिक्षा, मजबूत बुनियादी ढांचा तथा मौजूदा कंपनियों के लिए कारोबार सुगमता जरूरी है।

नासिक की सड़कों पर भी सरकार को घेरा

वाजे ने नासिक में सड़कों और गड्डों की समस्या को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुछ महीने पहले महानगरपालिका को पत्र दिया गया था और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी पत्र व ई-मेल भेजे गए हैं।

उनका कहना है कि सड़कों की मरम्मत केवल अस्थायी पैचवर्क तक सीमित न रखकर स्थायी और योजनाबद्ध तरीके से की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि गड्डों की समस्या को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) की ओर से 17 अगस्त को मोर्चा निकाला जाएगा।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज