पिंपरी-चिंचवड़ में आर्थिक तंगी से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा

Pimpri Chinchwad Suicide Case: पिंपरी-चिंचवड़ के मोरवाड़ी में आर्थिक तंगी से परेशान आईआईएम ग्रेजुएट विनोद पिल्लई, उनकी पत्नी और बेटी ने जहरीले रसायन का धुआं सूंघकर सामूहिक आत्महत्या कर ली।
A tragic mass suicide in Pimpri-Chinchwad as an IIM graduate, his wife, and daughter died
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Pimpri Chinchwad Crime News: पिंपरी-चिंचवड़ के मोरवाड़ी क्षेत्र स्थित करिश्मा ग्लोरी सोसाइटी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय विनोद पिल्लई, उनकी पत्नी सिरजा पिल्लई (45) और 19 वर्षीय बेटी पूर्णिमा पिल्लई के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

मौके से मिला सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्य

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात परिवार ने जलते हुए कोयले पर एक रसायन डालकर उसका धुआं लिया। शनिवार सुबह तीनों को वाईसीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विनोद पिल्लई को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सिरजा और पूर्णिमा की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट, रसायन की बोतल और जला हुआ कोयला मिला है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित रसायन 1 जून को ऑनलाइन मंगाया गया था। पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

सुसाइड नोट में आर्थिक संकट का जिक्र

पुलिस के मुताबिक, बरामद सुसाइड नोट में विनोद पिल्लई ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है और किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले के हर पहलू, जिसमें किसी प्रकार के उकसावे या अन्य परिस्थितियां शामिल हो सकती हैं, की जांच की जा रही है।

उच्च शिक्षित था पूरा परिवार

जांच में सामने आया है कि विनोद पिल्लई ने आईआईएम अहमदाबाद से शिक्षा प्राप्त की थी और नवंबर 2024 तक एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। उनकी पत्नी सिरजा एक प्रतिष्ठित स्कूल में कोऑर्डिनेटर थीं, जबकि बेटी पूर्णिमा कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि आर्थिक कठिनाइयों के चलते परिवार को करीब तीन वर्ष पहले अपना नेहरूनगर स्थित घर बेचकर किराये के मकान में रहना पड़ा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com