आंगनवाड़ी भर्ती सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

आवेदन के लिए बचा बेहद कम समय: आंगनवाड़ी में 1,095 सेविका और 3,928 सहायिका पदों पर भर्ती, 31 जुलाई अंतिम तिथि

Maharashtra Anganwadi Recruitment: महाराष्ट्र में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के 4,943 पदों पर भर्ती जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

अंकिता पटेल

Maharashtra Anganwadi Recruitment 2026: नासिक शासकीय सेवा में जाने की इच्छा रखने वाली और छोटे बच्चों को पढ़ाने का शौक रखने वाली महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महाराष्ट्र की आंगनवाड़ियों में कुल 4943 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

इनमें 1,095 पद आंगनवाड़ी सेविका और 3928 पद आंगनवाड़ी सहायिका के शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई रखी गई है। आवेदन करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

पात्रता और आयु सीमा

आंगनवाड़ी सेविका पद के लिए आवेदन करने हेतु महिला उम्मीदवार का कम से कम 12वीं कक्षा (या समकक्ष) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, विधवा महिला आवेदकों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट देते हुए इसे 40 वर्ष तय किया गया है।

100 अंकों के मानदंडों के आधार पर होगा चयन

  • शैक्षणिक योग्यता (अधिकतम 80 अंक): 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डी.एड., बी.एड. एम.एससी. आईटी या समकक्ष कंप्यूटर प्रमाणपत्रों के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
  • अतिरिक्त अंक (अधिकतम 20 अंक): विधवा व अनाथ महिलाओं के लिए 10 अंक, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 5 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग व अन्य श्रेणियों के लिए 3 अंक तथा 2 वर्ष का पूर्व अनुभव रखने वालों के लिए 5 अंक आरक्षित रखे गए हैं।

मानदेय और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। इसके तहत आंगनवाड़ी सेविकाओं को 13,000 प्रति माह और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 7500 प्रति माह मानदेय मिलेगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन/ऑफ
  • लाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 31 जुलाई
  • आवेदन पत्रों की जांच व प्राथमिक सूचीः 3 से 7 अगस्त
  • मेरिट सूची का सत्यापनः 10 से 12 अगस्त
  • आपत्ति/दावा दर्ज करने की अवधिः 13 से 26 अगस्त
  • अंतिम चयन सूची की घाषणाः 27 अगस्त
  • योग्य व इच्छुक महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 25 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

विवादित होने के बावजूद कांग्रेस के लिए उपयोगी माने जाते हैं चिंदबरम, इन विवादों से रहा है चोली-दामन का रिश्ता

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता