बड़ा पंचायती उदासीन अखाड़ा (सोर्स: नवभारत)
नासिक

कुंभ 2027 की तैयारी शुरू! त्र्यंबकेश्वर में उतरा बड़ा उदासीन अखाड़े का जमात मंडल, लिए जाएंगे कई बड़े फैसले

Bada Udasin Akhada Meeting: सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों को लेकर त्र्यंबकेश्वर में बड़ा पंचायती उदासीन अखाड़े के जमात मंडल की बैठक शुरू हो गई है। 6 अक्टूबर तक चलने वाली इस बैठक में बड़े फैसले लिए जाएंगे।

रामबाबू चौबे, गोरक्ष पोफली

Kumbh 2027 Trimbakeshwar Bada Udasin Akhada Meeting: आगामी सिंहस्थ कुंभ को लेकर जहां प्रशासन के द्वारा तैयारी शुरू हो गई है, वहीं पर पुरोहित संघ भी आगामी 31 अक्टूबर को धर्म ध्वजारोहण की तैयारी में लगा हुआ है। इसी बीच त्र्यंबकेश्वर के उदासीन परंपरा के सबसे बड़े पंचायती बड़ा उदासीन निर्वाण अखाड़े के भ्रमणशील मंडल जिसे साधु शाही की भाषा में जमात कहा जाता है, वह त्र्यंबकेश्वर अपने अखाड़े में पहुंच चुका है।

इस संबंध में बड़ा पंचायती उदासीन अखाड़ा के जमात महंत दुर्गादास महाराज ने नवभारत से विशेष बातचीत करते हुए बताया कि 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक देश के कोने-कोने से आए बड़ा उदासीन अखाड़े की संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले है। विभिन्न जगहों के महंत, सभी जगह के मुकामी महंत, कोठारी भंडारी इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए त्र्यंबकेश्वर पहुंच चुके हैं।

बैठक के प्रथम दिन 30 सितंबर को उदासीन परंपरा के सभी ब्रह्मलीन संतों- महंतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और यही नहीं त्र्यंबकेश्वर मंदिर में सभी संतो- महंतों ने जाकर मत्था टेका और आगामी कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।

देश के कोने-कोने से विभिन्न शाखों के आए मुकामी महंत

उक्त जानकारी देते हुए जमाई केसरी महंत दुर्गा दास पुरी महाराज जी ने बताया कि महंत अड्डेतांआनंद, महंत राम मौनी दास, महंत सत मुनि के साथ संत निर्माण मंडल के साथ-साथ मुख्यालय प्रयागराज, हरिद्वार, बनारस, होशियारपुर, पंजाब, हरियाणा, हैदराबाद और वृंदावन के सभी संत मंडल एक हफ्ते की इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिसमें आगामी सिंहस्थ कुंभ की दिव्य भव्य तैयारी के साथ-साथ बड़ा उदासीन अखाड़े में चल रहे विवाद और अखाड़े के संपत्तियों में गोलमाल घोटाला करने वालों के खिलाफ कौन सी कानूनी कार्रवाई की जाए जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार विमर्श हो सकता है।

जमात मंडल की बैठक

अखाड़े से निष्कासित रघु मुनि का मुद्दा हो सकता है गर्म

यहां पर यह बता दिया जाए कि इस समय पूरे देश भर में बड़ा उदासीन अखाड़े के अंदर चल रहे विवाद की चर्चा हो रही है। यह चर्चा इसी त्र्यंबकेश्वर के ही इसके पूर्व के मुकामी महंत रघु मुनि के निष्कासन से जुड़ी हुई है। बड़ा उदासीन त्र्यंबकेश्वर के अखाड़े की संपत्तियां जमीनों में घोटाला और गोलमाल करने के कारण रघु मुनि को निष्कासित कर दिया गया था।

उसके बाद से ही यह विवाद मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। जब अब यह कुंभ त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में ही लगने वाला है, तो एक बार फिर से यह मुद्दा गरम हो सकता है और इस बात की भी संभावना है कि महंत रघु मुनि को लेकर बड़ा उदासीन कोई बड़ा निर्णय ले सकता है।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?