दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

इगतपुरी-कसारा घाट में दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थरबाज़ी, RPF पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Igatpuri Kasara Ghat: इगतपुरी-कसारा घाट क्षेत्र में नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव से ए-1 कोच की खिड़की का कांच टूट गया। RPF ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

आंचल लोखंडे

Duronto Express Stone Pelting: नागपुर-मुंबई दुरांतो एक्सप्रेस पर इगतपुरी-कसारा घाट क्षेत्र में पत्थरबाज़ी की घटना सामने आई है। इस घटना में ट्रेन के ए-1 कोच की खिड़की का कांच टूट गया। यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 10 अगस्त सुबह 6:35 बजे आरपीएफ को ट्रेन संख्या 12290 अप दुरांतो एक्सप्रेस पर पत्थरबाज़ी होने की सूचना मिली। यह घटना इगतपुरी-टीजीआर 1 रेल मार्ग पर किलोमीटर संख्या 135/217 के पास हुई। ऑन-ड्यूटी टीटीई ने बताया कि पत्थरबाज़ी के कारण ए-1 कोच के बर्थ नंबर 5 के पास वाली खिड़की का कांच टूट गया।

ए-1 कोच की खिड़की का कांच टूटा

सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर पहाड़ी व पहाड़ी-जंगली क्षेत्र की सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम संजय तातू सोनवणे (उम्र 43 , चिमणवाड़ी, सिद्धार्थनगर, इगतपुरी) बताया। आरपीएफ के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मुंबई की ओर जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंका था।

रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मामले में आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरपीएफ के रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी वर्ष 2023 में रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज होने की बात सामने आई है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद आरोपी को इगतपुरी अदालत में पेश किया गया। दालत ने आरोपी को 24 अगस्त 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांचआरपीएफ पोस्ट इगतपुरी के एएसआई एस. बी. तिड़के कर रहे हैं।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे