HSRP नंबर प्लेट (फाइल फोटो) 
नासिक

HSRP नंबर प्लेट फिटिंग में वसूली! 94 फिटिंग सेंटर भी नहीं सुलझा पाए समस्या

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा साल 2019 के पहले की रजिस्टर्ड सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नंबर लगाना अनिवार्य हो गया है। 94 फिटिंग सेंटर के बाद भी परेशानी कम नहीं हुई है।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नंबर प्लेट को लेकर वाहन मालिकों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने के बावजूद, नंबर प्लेट लगवाने के लिए सेंटर पर जाने पर उन्हें 150 से 200 रुपये तक का अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।

यह रकम प्लेट के ब्रैकेट और फिटिंग चार्ज के नाम पर वसूली जा रही है। वाहन मालिकों का सवाल है कि जब शुल्क पहले ही ऑनलाइन भर दिया गया है, तो फिटिंग का खर्च परिवहन विभाग को निर्धारित फीस में क्यों शामिल नहीं किया गया। बता दें कि अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। पहले 15 अगस्त तक की समयसीमा तय की गई थी, जिसे अब सरकार ने बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इसके बाद कोई अतिरिक्त मोहलत नहीं मिलेगी और सीधे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नासिक क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अंतर्गत एचएसआरपी नंबर प्लेट फिटिंग के लिए 94 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग करने वाले वाहन मालिकों को उनके घर के नजदीकी केंद्र पर अपॉइंटमेंट दी जाती है। निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचने पर भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नासिक में फिटिंग के लिए 94 केंद्र संचालित

इस स्थिति में अपॉइंटमेंट की तारीख निकल जाती है और वाहन मालिकों को दो-तीन दिन बाद फिर से आना पड़ता है। रविवार को सेंटर बंद होने से समस्या और बढ़ जाती है। कई वाहन मालिकों का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी उन्हें बार-बार सेंटर के चक्कर लगाने पड़ रहे है। वहीं, फिटिंग चार्ज के नाम पर लिया जाने वाला अतिरिक्त पैसा उनके लिए वितीय बोझ और नाराजगी का कारण बन रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद फिलहाल विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं दिख रहा है। इससे वाहन मालिकों में असंतोष बढ़ रहा है और वे पारदर्शी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा ने प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया