हीरावाड़ी ज्वैलर्स डकैती कांड आरोपी पंजाब से गिरफ्तार (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नासिक

नासिक ज्वैलर्स डकैती केस में बड़ी सफलता: पंजाब से दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म

Nashik Crime News: नासिक क्राइम ब्रांच ने हीरावाड़ी के न्यू समृद्धि ज्वैलर्स में हुई डकैती के दो शातिर आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर यह कार्रवाई की।

रूपम सिंह

Nashik crime Jewelry Shop Robbery: हीरावाड़ी इलाके में स्थित न्यू समृद्धि ज्वैलर्स में हुई डकैती के मामले में पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज दो शातिर आरोपियों को नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट 1 और 2 की टीम ने पंजाब राज्य से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 16 मई की रात करीब 9 बजे हीरावाड़ी के न्यू समृद्धि ज्वैलर्स की दुकान में 6 आरोपियों ने डकैती डालकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का प्रयास किया था। इस संबंध में पंचवटी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की समानांतर जांच के दौरान, क्राइम ब्रांच यूनिट 1 और 2 की टीम को तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपी पंजाब राज्य में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पंजाब रवाना हुई और वहां दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह पिता महेंद्र सिंह (47, पंजाब) और जगजीत सिंह पिता दर्शन सिंह (52, पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

आरोपियों ने कबूला जुर्म

यह कार्रवाई नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक, उपायुक्त डॉ. किरणकुमार चव्हाण, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ. अंचल मुदगल के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक चेतन श्रीवंत, पुलिस हवलदार प्रशांत मरकड, विशाल काटे, विशाल देवरे, चालक नजीमखान पठान और पुलिस कर्मी मुस्ताक शेख सहित क्राइम ब्रांच और तकनीकी विश्लेषण टीम के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

जांच के दौरान जब पुलिस ने संदिग्ध लॉज और होटलों की तलाशी ली, तो सामने आया कि आरोपी वहां बेहद कम समय के लिए ठहरे थे। ठहरने के समय और वहां दिए गए पहचान पत्रों के आधार पर संदेह गहराने के बाद पुलिस ने अपनी जांच की रफ्तार तेज की। इसके बाद घेराबंदी कर बेहद चालाकी से दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा