महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा; सड़क पर प्याज फेंककर जताया विरोध, 3000 रुपये के भाव की मांग

Kalwan onion protest: नासिक के कलवण में प्याज के कम दाम मिलने पर किसानों ने सड़क पर प्याज फेंककर विरोध जताया। उन्होंने ₹1235 के भाव को नकारते हुए 3000 प्रति क्विंटल और अनुदान की मांग की।
Angered by the low market price of 1235 per quintal, farmers in Kalwan, Nashik dumped onions on roads, demanding a minimum rate of 3000 and financial subsidy.
प्याज, किसानों विरोध (सोर्स - फाईल फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Nashik Kalwan onion protest: सरकार द्वारा प्याज के लिए 1,235 रुपये प्रति क्विंटल का बाजार भाव घोषित किए जाने को किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा बताते हुए कलवण में किसानों ने सड़क पर प्याज फेंककर अपना कड़ा विरोध और आक्रोश दर्ज कराया। किसानों ने मांग की है कि सरकार द्वारा घोषित 1,235 रुपये की खरीदी को तुरंत बंद किया जाए और सभी किसानों का प्याज कम से कम 2,500 रुपये से 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा जाए।

किसानों को मिले 1,500 रुपये अनुदान

इसके अलावा कृषि और खेती से जुड़े अन्य कार्यों के लिए ट्रैक्टरों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाए। रासायनिक खादों की कीमतों को स्थिर रखते हुए और उनमें कोई बढ़ोतरी न करते हुए आगामी सीजन के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, नाफेड का प्याज मार्केट कमेटी में ही खरीदा जाए और मार्केट में उसकी बकायदा एंट्री की जाए तथा बेचे गए माल पर किसानों को 1,500 रुपये अनुदान (सब्सिडी) दिया जाए। कलवण बस स्टैंड के सामने सड़क पर प्याज उड़ेलकर किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आंदोलन में ये हुए शामिल

इस आंदोलन के बाद तहसीलदार रोहिदास वारुले और नासिक पुलिस निरीक्षक खगेन्द्र टेंभेकर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया, इस अवसर पर विलास रौदल, महेंद्र हिरे, घनश्याम पवार, काशिनाथ गुंजाल, संदीप शिंदे, शशिकांत हिरे, योगेश पगार, रामकृष्ण जाधव, महेंद्र पवार, रामा पाटिल, विनोद खैरनार, जगन पाटिल, बबन वाघ, संजय

पाटिल, मनोज रौदल, केवल सैंदल, शिवाजी रौदल, प्रसाद निकम, एन. के. आहेर, सुभाष रौदल, संजय निकम, दिनेश खैरनार, मधुकर पाटिल, सुनील मोरे, कैलास पाटिल, रमेश बच्छाव, किशोर पवार, सचिन पवार, साहेबराव पवार, रवींद्र गुंजाल, रावसाहेब गुंजाल, शरद रौदल, सागर रौदल, मोहन रौदल, बापू रौदल, राजेंद्र वाघ, सचिन खैरनार, सतीश पवार, अनिल रौदल आदि सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com