नासिक, आत्महत्या,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो ) 
नासिक

नासिक: अज्ञात कारणों से दो और लोगों ने दी जान; चांदवड़ और इगतपुरी क्षेत्र में मातम

Nashik Suicide Cases: नासिक जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन युवकों समेत चार लोगों की आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अंकिता पटेल

Nashik Suicide Cases Police Investigation: नासिक जिले में आत्महत्याओं का सिलसिला जारी है और अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले चार लोगों ने आत्महत्या कर ली, जिनमें तीन युवक शामिल हैं। मृतकों की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस संबंध में चांदवड़, वाडीव, त्र्यंबकेश्वर और घोटी पुलिस स्टेशनों में मौत के मामले दर्ज किए गए हैं। पहली घटना काजी सांगवी, तहसील चांदवड़ निवासी राम राजेंद्र सोनवणे (24) नामक युवक ने रविवार 12 जुलाई की रात अज्ञात कारण से अपने घर पर जहरीली दवा का सेवन कर लिया था।

जहरीला पदार्थ खाने से दो किसानों की मौत

यह बात ध्यान में आते ही परिजनों ने उसे चांदवड़ के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में संजय सोनवणे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर चांदवड़ पुलिस स्टेशन में मौत का मामला दर्ज किया गया है और हवलदार शिंदे जांच कर रहे हैं।

खेत में जहरीली दवा खाई दूसरी घटना धोंगड़ेवाड़ी, तहसील इगतपुरी में हुई। सुरेश आनंदा धोंगड़े (56) ने पिछले बुधवार 1 जुलाई को अज्ञात कारण से अपने खेत में कोई जहरीली दवा खा ली थी।

घोटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार 7 जुलाई की सुबह इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में वाडीवरहे पुलिस स्टेशन में मौत का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस नायक लहामटे जांच कर रहे हैं।

पुलिस तहकीकात में जुटी

तीसरी घटना त्र्यंबकेश्वर में हुई। मृत युवक का नाम स्वप्निल अशोक कराले (उम्र 27, फॉरेस्ट कॉलोनी, पांचआली, त्र्यंबकेश्वर) है। स्वप्निल कराले नामक इस युवक ने पिछले सोमवार 6 जुलाई को अज्ञात कारण से अपने घर पर जहरीली दवा का सेवन कर लिया था।

यह बात सामने आते ही परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद उसे लेखानगर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। शनिवार 11 जुलाई को इलाज के दौरान डॉ. सचिन भंगाले ने उसे जांच कर मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में त्र्यंबकेश्वर पुलिस स्टेशन में मौत का मामला दर्ज किया गया है और हवलदार जाधव जांच कर रहे है। चौथी घटना नागोसली, तहसील इगतपुरी में हुई। देविदास रामदास ठाकरे (उम्र 19, तारांगणपाडा, पिपरी सदो, तहसील इगतपुरी) नामक युवक ने रविवार 12 जुलाई दोपहर के समय अज्ञात कारण से नागोसली परिसर के शिंदेवाड़ी में दिनकर बालू होले के खेत में गूलर (उंबर) के पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां