नासिक-त्र्यंबकेश्वर पर संकट! CM ने जताई बादल फटने की आशंका, अगले 24 घंटों में 300 मिमी बारिश का अनुमान

Nashik Heavy Rain Red Alert: नासिक-त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में क्लाउडबर्स्ट की आशंका के बीच अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश का अनुमान जताया गया है। प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर सतर्कता बढ़ा दी है।
Crisis looms over Nashik-Trimbakeshwar! CM warns of possible cloudburst; 300 mm of rainfall forecast for the next 24 hours.
देवेंद्र फडणवीस, नासिक, त्र्यंबकेश्वर, क्लाउडबर्स्ट, रेड अलर्ट, (साेर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Nashik Trimbakeshwar Cloudburst Alert: नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र के निवासियों के लिए एक अत्यंत गंभीर और चिंताजनक खबर सामने आई है। मौसम के मिजाज को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने क्षेत्र में भारी बादल फटने (क्लाउडबर्स्ट) की आशंका जताई है। इस संभावित प्राकृतिक आपदा के कारण अगले 24 घंटों में नासिक और त्र्यंबकेश्वर के बीच के इलाके में रिकॉर्ड 300 मिमी तक मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री की इस चेतावनी के बाद पूरे नासिक जिले में हड़कंप मच गया है और जिला प्रशासन ने 'रेड अलर्ट' के साथ मोर्चा संभाल लिया है।

मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी और प्रशासन का 'एक्शन मोड'

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमें इस प्राकृतिक आपदा पर बेहद कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। यह एक बड़ी चुनौती हो सकती है, जिसके लिए जिला प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। आपदा प्रबंधन प्रणाली को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है और संभावित कठिन परिस्थितियों का आकलन करते हुए सभी सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

  • जिला परिषद प्रशासन ने भारी बारिश के मद्देनजर कमर कस ली है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं- जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमकार पवार ने स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित करने का अधिकार स्थानीय प्रशासन को दिया है।
  • जिले की आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को किसी भी आपात स्थिति के लिए 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है।
  • नदी तट पर बसे गांवों और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) संभावित पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है।
  • किसी भी दुर्घटना की सूचना तत्काल जिला मुख्यालय को देने के लिए तंत्र विकसित किया गया है।

3 तहसीलों में भारी वर्षा...

नासिक जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने कहा नासिक के त्र्यंबकेश्वर इलाके में भारी बारिश होने का अनुमान है। त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी और नासिक के तीन तहसीलों में भारी बारिश की संभावना है। पेट, दिडोरी, कलवण, सटाणा, बागलान तहसीलों में भी भारी बारिश होगी। लेकिन कुछ ही समय में त्र्यंबकेश्वर, नासिक और इगतपुरी इलाकों में भारी बारिश, जिसे हम बादल फटना कहते हैं, होने की संभावना है। नासिक शहर के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग से मौसम की चेतावनी मिलने के बाद, हमे इस बारे में और साफ जानकारी मिलेगी कि भारी बारिश कहां होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com