महावितरण (सोर्स: सोशल मीडिया)  
नासिक

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने पर भी नहीं मिला बोनस; नासिक रोड पर महावितरण कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

Nashik Mahavitaran News: शत-प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने के बाद भी बोनस न मिलने से नाराज महावितरण कर्मचारियों ने नासिक रोड कार्यालय के सामने 'द्वार सभा' कर उग्र प्रदर्शन किया।

रूपम सिंह

Nashik Mahavitaran Employees Protest: महाराष्ट्र राज्य विद्युत कर्मचारी, इंजीनियर, अधिकारी कृति समिति के तत्वावधान में बिजली कर्मियों ने बोनस सहित अपनी विभिन्न न्यायसंगत मांगों को लेकर नासिक रोड स्थित महावितरण कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्यालय के प्रांगण में 'द्वार सभा' (गेट मीटिंग) आयोजित कर प्रशासन की वादाखिलाफी और दमनकारी नीतियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।

कृति समिति ने प्रशासन को घेरते हुए कहा कि पिछले 8 जनवरी की बैठक में प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि यदि कर्मचारी मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें बोनस या अनुग्रह राशि (एक्सग्रेशिया) देने पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। कर्मचारियों, इंजीनियरों और अधिकारियों ने दिन-रात मेहनत कर इस कठिन लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल भी कर लिया।

इसके बाद, पिछले 27 अप्रैल को नासिक महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों के इस शानदार प्रदर्शन की सराहना तो की गई, लेकिन मुख्य मुद्दे यानी बोनस को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

वित्तीय वर्ष में बिजली कंपनियों को हुआ भारी मुनाफा

वित्तीय वर्ष 2025-26 में तीनों बिजली कंपनियों ने भारी मुनाफा कमाया है और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी प्राप्त किए है। इसलिए, पिछले साल दिवाली के समय जो बोनस नहीं दिया गया था, उसे तुरंत घोषित किया जाए। 9 अक्टूबर 2025 को हुई एक दिवसीय हड़ताल के बाद, प्रशासन ने गलत तरीके से 9 और 10 अक्टूबर (दो दिन) का वेतन काट लिया था।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां