निदा खान , नगरसेवक मतीन पटेल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
नासिक

मतीन पटेल पर कार्रवाई के बाद नासिक मनपा के रडार पर 25 नगरसेवक; अवैध निर्माण और तीसरी संतान की शिकायतें लंबित

Illegal Construction Nashik: नासिक में नगरसेवक मतीन पटेल पर कार्रवाई के बाद 25 अन्य नगरसेवकों के खिलाफ अवैध निर्माण व 2 से अधिक संतान होने की शिकायतें गरमाईं। मनपा आयुक्त ने जांच रिपोर्ट तलब की है।

रूपम सिंह

Municipal Commissioner Illegal Construction Nashik: नासिक के कथित धर्मांतरण प्रकरण में आरोपी निदा खान को आश्रय देने के आरोप के बाद एआईएमआईएम के नगरसेवक मतीन पटेल की तीन अवैध संपत्तियों पर मनपा प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई किए जाने के बाद अब अन्य नगरसेवकों के खिलाफ लंबित शिकायतों का मुद्दा भी चर्चा में आ गया है। महानगरपालिका प्रशासन के पास करीब 22 से 25 नगरसेवकों के खिलाफ अवैध निर्माण, अतिक्रमण व दो से अधिक संतान होने जैसी शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

संबंधित विभागों द्वारा इन शिकायतों की जांच किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन आयुक्त अमोल येडगे ने स्पष्ट किया कि संबंधित रिपोर्ट अब तक उनके पास नहीं पहुंची है। इससे पूरे मामले को लेकर संशय की स्थिति बन गई है। जनवरी में हुए महानगरपालिका चुनाव के बाद कई पराजित उम्मीदवार व अन्य लोगों ने निर्वाचित नगरसेवकों के खिलाफ विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कराई थीं।

इनमें अवैध निर्माण, अतिक्रमण तथा तीसरी संतान होने के बावजूद चुनाव लड़ने जैसे आरोप शामिल हैं। नियमों के अनुसार दो से अधिक संतान होने पर महानगरपालिका चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है, इसके बावजूद कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा नियमों के उल्लंघन की शिकायतें प्रशासन तक पहुंचीं। इन शिकायतों की जांच के लिए नगररचना व अतिक्रमण विभाग को निर्देश दिए गए थे। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और रिपोर्ट भी तैयार की।

मतीन पटेल के मकान से निकला 38 ट्रक का मलबा

नासिक मनपा प्रशासन ने नगरसेवक मतीन पटेल की दो मकानों व एक कार्यालय समेत तीन अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 18 ट्रक मलबा हटाया जा चुका है, जबकि 15 से 20 ट्रक मलबा अभी भी मौके पर पड़ा हुआ है।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो