प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

मालेगांव में एटीएस-तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई, विदेशी संपर्क के शक में युवक गिरफ्तार

Nashik News: मालेगांव में एटीएस और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नूरानी नगर निवासी युवक को विदेशी संपर्कों के शक में हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है।

सोनाली चावरे

Malegaon ATS and Telangana Police Action: मालेगांव में सुरक्षा एजेंसियों ने अचानक दबिश देकर नूरानी नगर इलाके से एक युवक को हिरासत में लिया। महाराष्ट्र एटीएस और तेलंगाना पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। हिरासत में लिया गया युवक तौसीफ असलम शेख (27) है, जो कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए विदेशों में कुछ संदिग्ध संगठनों और व्यक्तियों के संपर्क में था।

एजेंसियों को शक है कि वह देश विरोधी तत्वों से संवाद कर रहा था। इस आधार पर दोनों राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों ने गुप्त सूचना के बाद एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार 13 अक्टूबर की रात को एटीएस और तेलंगाना पुलिस की टीम ने नूरानी नगर पहुंचकर तौसीफ शेख को हिरासत में लिया और उसके घर की तलाशी ली। जांच एजेंसियों ने उसके मोबाइल फोन, लैपटॉप और सोशल मीडिया अकाउंट्स को जब्त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि जांच में कुछ विदेशी चैट और संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के सुराग मिले हैं, जिनकी अब डिजिटल फॉरेंसिक जांच की जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

मंगलवार को तेलंगाना पुलिस ने तौसीफ शेख को मालेगांव न्यायालय में पेश किया, जहां अदालत ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। अब उसे आगे की पूछताछ के लिए धर्मावरम (आंध्र प्रदेश) की अदालत में पेश किया जाएगा।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि तौसीफ पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर विदेशों में सक्रिय कुछ संगठनों के संपर्क में था। पुलिस इन संपर्कों की प्रकृति, मकसद और फंडिंग की दिशा में गहराई से जांच कर रही है।

इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद मालेगांव में हड़कंप मच गया है। नागरिकों में चर्चा है कि कहीं यह किसी बड़ी जासूसी साजिश का हिस्सा तो नहीं। फिलहाल एटीएस और तेलंगाना पुलिस दोनों एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार किया जा रहा है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत