Ashok Kharat Video Leak SIT Action (डिजाइन फोटो) 
नासिक

अश्लील साइटों पर 50 रुपए में मिल रहा था अशोक खरात का वीडियो, SIT ने लिया बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार

Ashok Kharat Case Update: 50 रुपए में बिक रहे थे आपत्तिजनक वीडियो। SIT ने लिया बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार। वीडियो शेयर करने वालों को पुलिस की जेल की चेतावनी।

अनिल सिंह

Ashok Kharat Video Leak SIT Action: खुद को 'गॉडमैन' बताने वाले अशोक खरात के मामले में एक और शर्मनाक और विचलित करने वाला खुलासा हुआ है। एसआईटी (SIT) की जांच में पता चला है कि खरात की शिकार हुई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो विभिन्न अश्लील वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर महज 15 से 50 रुपये में बेचे जा रहे थे। इस गंभीर साइबर अपराध का संज्ञान लेते हुए एसआईटी की साइबर टीम ने विभिन्न वेबसाइटों से अश्लील लिंक्स को हटा दिया है और इस घिनौने कृत्य में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसआईटी प्रमुख तेजस्वी सातपुते ने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और कई पोर्न साइटों पर लगभग 15 से 17 आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए गए थे। कुछ साइटों ने इन वीडियो तक पहुंच देने के लिए बाकायदा शुल्क (Subscription Fee) लेना शुरू कर दिया था, जो बेहद चिंताजनक है।

पीड़ितों की मानसिक स्थिति गंभीर

अशोक खरात की शिकार हुई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो के सार्वजनिक होने से पीड़ित महिलाओं की पहचान उजागर होने का खतरा पैदा हो गया है, जिससे वे गहरे मानसिक आघात (Trauma) से गुजर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 8 से 9 महिलाएं इस घटना के बाद से गंभीर अवसाद में हैं और मनोचिकित्सकों से इलाज करा रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीडियो वायरल करने से न केवल जांच प्रभावित होती है, बल्कि यह पीड़ितों की गरिमा का भी हनन है।

SIT की साइबर स्ट्राइक: 400 अकाउंट्स बंद

साइबर विभाग इस मामले में युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। तेजस्वी सातपुते ने जानकारी दी कि:

  • एसआईटी की 24 सदस्यीय टीम में से 4 विशेषज्ञों का विशेष साइबर दस्ता लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रहा है।
  • अब तक 4,650 आपत्तिजनक लिंक डिलीट किए जा चुके हैं।
  • वीडियो वायरल करने वाले 400 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
  • गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।

पुलिस की सख्त चेतावनी: शेयर किया तो होगी जेल

नासिक साइबर पुलिस ने जनता और सोशल मीडिया यूजर्स को कड़ी चेतावनी जारी की है। पुलिस ने साफ किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति अशोक खरात से संबंधित किसी भी महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शेयर या फॉरवर्ड करता पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। डेटा की गोपनीयता बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अनधिकृत प्रसार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें