देवर ने भाभी के घर में लगा दी आग (pic credit; social media)  
महाराष्ट्र

भाभी ने शराब के लिए पैसे देने से किया मना, तो देवर ने घर में लगा दी आग

Nashik News: नासिक में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर देवर ने भाभी के घर में आग लगा दी। घर में आग लगाने के बाद बाहर से ताला लगाकर वह भाग गया।

सोनाली चावरे

Nashik Crime News: नासिक के सिडको स्थित उत्तम नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक देवर ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी भाभी के घर में आग लगा दी। इस घटना में घर का फर्नीचर, कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा।

पुलिस ने मंदाकिनी संतोष काले (43) की शिकायत के आधार पर उसके देवर सुरेश पांडुरंग काले (45) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मंदाकिनी 2 मंजिला घर में पहली मंजिल पर रहती हैं, जबकि आरोपी सुरेश ग्राउंड फ्लोर पर अकेला रहता है। सुरेश अक्सर शराब के लिए अपनी भाभी से पैसे मांगता रहता है।

मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर घर में लगा दी आग

बुधवार की दोपहर को भी वह पैसे मांगने ऊपर आया। मंदाकिनी ने पैसे देने से मना कर दिया। जब सुरेश को पैसे नहीं मिले, तो वह आग बबूला हो गया और नीचे उतर गया। उसने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला। सुरेश ने मंदाकिनी के बहार जाने का इंतजार किया। जैसे ही वह घर से बहार निकली, पेट्रोल लेकर सुरेश उपर चड़ा और मंदाकिनी के घर में आग लगा दी। घर में आग लगाने के बाद बाहर से ताला लगाकर भाग गया।

घर का पूरा सामान जलकर खाक

आसपास के लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा और तुरंत अग्निशमन दल और पुलिस को सूचना दी। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सोफा, फर्नीचर, अलमारी, कपड़े और गद्दे जल चुके थे। वरिष्ठ निरीक्षक मधुकर कड के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक प्रताप गिरी मामले की जांच कर रहे हैं।

सुवर्ण शांति पूजा के दौरान दोस्त ने चुराए गहने

एक संदिग्ध दोस्त ने अपने दोस्त से घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि के लिए सुवर्ण शांति पूजा करने को कहा।तदनुसार, सुवर्ण शांति पूजा करते समय, पता चला कि संदिग्ध ने लगभग साढ़े आठ लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चुरा लिए थे। इस संबंध में ढाई साल बाद मुंबई नाका पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता