माणिकराव कोकाटे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नंदुरबार

कल किसके साथ होंगे...कहना मुश्किल, कोकाटे के बयान से महायुति में हलचल, निकाय चुनाव से पहले बड़ा झटका

Manikrao Kokate Statement: खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे के ‘स्थिरता’ वाले बयान से महायुति में हलचल तेज। भाजपा विधायकों की मौजूदगी में दिए बयान ने राजनीतिक चर्चा बढ़ाई।

प्रिया जैस

Mahayuti Stability Controversy: खेल और युवा कल्याण मंत्री माणिकराव कोकाटे ने महायुति की स्थिरता पर सवाल उठाने वाला बयान दिया है। नंदुरबार जिले के तोरणमाल में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने राजनीतिक अस्थिरता पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कल हम किसके साथ होंगे, यह एक बार में नहीं बताया जा सकता।

इस कार्यक्रम में भाजपा के विधायक डॉ. विजयकुमार गावित और राजेश पाडवी भी मौजूद थे, जिससे उनके बयान को विशेष महत्व मिला। कोकाटे ने आगे कहा कि राजनीति पांच साल के लिए होती है और उसके बाद लोग, पार्टी और विचार बदल जाते हैं क्योंकि बदलाव प्रकृति का नियम है। उनके इस बयान के बाद महायुति में सब कुछ स्थिर है या नहीं, इस पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।

माणिकराव कोकाटे विवाद

दरअसल, माणिकराव कोकाटे पहले राज्य के कृषि मंत्री थे। लेकिन संसद में रम्मी खेलते हुए उनका वीडियो वायरल होने के साथ-साथ उन्होंने किसानों के बारे में विवादित बयान भी दिया था। इन विवादों के बाद उन्हें कृषि मंत्रालय से हटा दिया गया था। हालांकि उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर नहीं किया गया, बल्कि उनके विभाग में बदलाव किया गया और उन्हें खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। माणिकराव कोकाटे के आने के बाद उनके कृषि विभाग का कार्यभार दत्तात्रय भरणे को सौंपा गया।

कांग्रेस का जागरूकता अभियान शुरू

मुंबई युवा कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं के बारे में लोगों को अवगत करने के लिए एक जागरूकता अभियान शुरू किया है। मुंबई इकाई की अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को घाटकोपर से साकीनाका तक मेट्रो के जरिये और अंधेरी से गोरेगांव तक उपनगरीय लोकल ट्रेन से सफर किया।

इस दौरान उन्होंने यात्रियों के साथ बातचीत की और इस मुद्दे को उजागर करने वाले पर्चे वितरित किए। युवा कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के बारे में सूचित करने के साथ उन्हें लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का अनुरोध करना है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO