सांसद अशोक चव्हाण और मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले (फोटो नवभभारत)
नांदेड़

थोड़ा रुको, शांत रहो... नांदेड़ में सूखा सूची विवाद में अशोक चव्हाण का कथित ऑडियो वायरल, क्लिप की पुष्टि नहीं

Ashok Chavan Nanded Drought List: नांदेड़ के मुदखेड़ को सूखा प्रभावित सूची से बाहर रखने पर सवाल के बीच अशोक चव्हाण की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल है। क्लिप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

आलोक उमाकृष्ण

Ashok Chavan Mudkhed Drought Viral Audio: मुदखेड़ तहसील को सूखा प्रभावित तहसीलों की सूची से बाहर रखे जाने को लेकर एक कार्यकर्ता द्वारा सवाल किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अशोक चव्हाण के कथित जवाब का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इसमें चव्हाण कथित तौर पर कार्यकर्ता को भरोसा रखने और जल्दबाजी नहीं करने की बात कहते हुए कहा कि 'थोड़ा रुको, शांत रहो, गालियां खाओ' कहते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि ऑडियो क्लिप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

मुदखेड़ को सूखा सूची में शामिल करने का आश्वासन

वायरल ऑडियो में एक कार्यकर्ता नांदेड़ जिले में मुदखेड़ तहसील को सूखा प्रभावित क्षेत्रों की सूची से बाहर रखने पर नाराजगी जताते हुए इसका कारण पूछता सुनाई देता है। जवाब में अशोक चव्हाण कथित तौर पर कहते हैं कि मुदखेड़ तहसील को 100 प्रतिशत सूखा प्रभावित सूची में शामिल किया जाएगा और चिंता करने की जरूरत नहीं है।

बातचीत के दौरान कार्यकर्ता खुद को पुराना पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए कहता है कि उसे गांव-गांव में लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। वह इस मुद्दे पर लोगों के सवालों का जवाब देने में हो रही परेशानी भी जाहिर करता है। हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

चव्हाण ने कार्यकर्ताओं से भरोसा रखने को कहा

वायरल ऑडियो में अशोक चव्हाण कथित तौर पर कार्यकर्ता से भरोसा रखने और जल्दबाजी नहीं करने की अपील करते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान वह कथित रूप से कहते हैं कि अगर कार्यकर्ता को स्थिति की जानकारी है, तो उन्हें भी इसकी जानकारी है। चव्हाण कथित तौर पर यह भी कहते हैं कि अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं और इस मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया है।

कार्यकर्ता की ओर से दोबारा सवाल किए जाने पर चव्हाण कथित तौर पर उसे कुछ समय इंतजार करने और शांत रहने की सलाह देते हैं। इसी दौरान उनकी ओर से कथित तौर पर 'गालियां खाओ, कोई बात नहीं' जैसे शब्द कहे जाने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम