कांग्रेस वरिष्ठ नेता नाना पटोले (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

नाना पटोले का आरोप, भाजपा 'हनी ट्रैप' वाली सरकार, नहीं देना चाहती कोई जवाब

Honey Trap Case: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार अब ‘हनी ट्रैप वाली सरकार’ के नाम से जानी जा रही है। सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है।

सोनाली चावरे

Honey Trap Case: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में सामने आया हनी ट्रैप कांड सिर्फ सतह पर दिख रही बात नहीं है, इसकी जड़ें गहरी हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में राज्य के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, "हनी ट्रैप के जरिए राज्य के महत्वपूर्ण दस्तावेज असामाजिक तत्वों के हाथ लग गए हैं। मैं किसी को बदनाम नहीं करना चाहता। लेकिन सरकार इस सब को लेकर गंभीर नहीं है और न ही इस पर वो कोई बयान देना चाहते हैं।

पटोले ने आगे कहा, राज्य के 72 से ज्यादा अधिकारी और कुछ मंत्री हनी ट्रैप के जाल में फंस चुके हैं। हनी ट्रैप के जरिए गोपनीय जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही कुछ अधिकारियों को ब्लैकमेल किया गया है और वह आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठाने के बारे में सोच रहे हैं। सरकार इस पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। इसीलिए मैंने आज विधानसभा में यह मुद्दा उठाया।

हनी ट्रैप कांड से गोपनीय जानकारी लीक  

नाना पटोले ने चेतावनी दी कि यदि हनी ट्रैप कांड के दौरान गोपनीय और संवेदनशील जानकारी लीक हुई तो यह राज्य के लिए हानिकारक होगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमने यह मामला कई बार विधानसभा में उठाया है, लेकिन सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया। बुधवार को भी हमने यह मुद्दा सदन में उठाया था, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को तत्काल जवाब देने का निर्देश दिया था, लेकिन सरकार अध्यक्ष की बात तक नहीं सुन रही है।

भाजपा हनी ट्रैप वाली सरकार

नाना पटोले ने कहा, यह सरकार अब ‘हनी ट्रैप वाली सरकार’ के नाम से जानी जा रही है। पूरी की पूरी प्रणाली ही संदेह के घेरे में है। हम सरकार से बार-बार जवाब मांग रहे हैं लेकिन, उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास एक पेन ड्राइव में इस पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्य मौजूद हैं।

नाना पटोले ने कहा कि हम किसी का निजी चरित्र हनन नहीं करना चाहते, इसलिए अब तक इसे सार्वजनिक नहीं किया। लेकिन, अगर सरकार चुप रही और कोई कार्रवाई नहीं की, तो विपक्ष इसे जनता के सामने लाने को मजबूर होगा। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से राज्य सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देने की अपील की। (News Source- आईएएनएस)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला