नागपुर कन्वेंशन सेंटर, देवेंद्र फडणवीस,(सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो) 
नागपुर

ग्लोबल मैप पर चमकेगा नागपुर: सीएम फडणवीस की बड़ी सौगात, एयरपोर्ट के पास बनेगा वर्ल्ड-क्लास कन्वेंशन सेंटर

Nagpur Exhibition Centre: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में विश्वस्तरीय कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटर को 2029 तक पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना से पर्यटन, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

अंकिता पटेल

Nagpur Convention Exhibition Center: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही अपनी सीटी (शहर) नागपुर को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने नागपुर में एक विश्वस्तरीय और बहुउद्देशीय कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटर का निर्माण की योजना बनाई है। उन्होंने अधिकारियों को इस बड़े प्रोजेक्ट को वर्ष 2029 तक पूरा करके शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इस सेंटर के बनने से नागपुर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजनों के लिए एक शानदार जगह उपलब्ध होगी। मुंबई के सहह्याद्री गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन किया गया।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि यह सेंटर नागपुर के आर्थिक विकास, पर्यटन, उद्योग और रोजगार को काफी बढ़ावा देगा। इसे नागपुर एयरपोर्ट के आसपास के विकास के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है। इसके निर्माण में हवाई, सड़क और रेल कनेक्टिविटी का खास ध्यान रखा गया है।

इको-फ्रेंडली और सांस्कृतिक पहचान

यह कन्वेंशन सेंटर सिर्फ व्यावसायिक और कॉर्पोरेट कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह नागपुर की सांस्कृतिक पहचान भी बनेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि इसकी वास्तुकला बेहद आकर्षक और इको-फ्रेंडली होनी चाहिए। इमारत में ऊर्जा की बचत और हरित तकनीक (ग्रीन टेक्नोलॉजी) का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

इस प्रोजेक्ट की मदद से हॉस्पिटैलिटी, मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन जैसे क्षेत्रों के लिए कुशल युवाओं को तैयार किया जाएगा,

मुख्यमंत्री ने जमीन हस्तांतरण, टेंडर और निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं समय सीमा के भीतर पूरी करने का सख्त निर्देश दिया है।

इस अहम बैठक में मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

हाई लाइट्स

  • विश्वस्तरीय मल्टीपर्पज कन्वेंशन सेंटर बनाने की तैयारी।
  • 2029 तक शुरू करने के दिए गए निर्देश।
  • सेंटर होगा पूरी तरह से इको-फ्रेंडली और आधुनिक तकनीक से लैस।
  • पर्यटन, उद्योग और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।
  • करेगा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के लिए बड़े मंच के रूप में काम।
  • एयरपोर्ट, सड़क और रेलवे कनेक्टिविटी का विशेष ध्यान रखने का जोर।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा