विदर्भ में येलो अलर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर सहित विदर्भ में येलो अलर्ट जारी, बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश

Weather Update: देश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। नागपुर सहित पूरे विदर्भ का मौसम बदलता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार नागपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना बनी हुई है।

प्रिया जैस

नागपुर: पूरा मई का महीना इस वर्ष बदली-बारिश-आंधी-उमसभरी गर्मी के मिलेजुले मौसम के साथ बीतने के आसार नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी के इस महीने में फिलहाल सिटी में रोज ही कभी बदली तो कभी धूप वाला मौसम चल रहा है। मंगलवार को कुछ इलाकों में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई। सोमवार को तो हल्की बारिश भी हुई थी।

मौसम विभाग ने नागपुर सहित विदर्भ के अकोला, अमरावती, बुलढाना, चंद्रपुर, गडचिरोली, वर्धा, वाशिम, भंडारा व यवतमाल जिले के कुछ भागों में 14 मई को येलो अलर्ट की घोषणा की है। सिटी सहित उपरोक्त इलाकों में बिजली की की चमक, बादलों की गर्जन व तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि एक द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से उत्तर केरल व मराठवाड़ा व आंतरिक कर्नाटक के मार्ग पर समुद्रतल से 1.5 किमी ऊपर सक्रिय है जिसके चलते चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। बेमौसमी बदली बारिश का यही कारण बताया गया है।

तापमान में आई कमी

बदले हुए मौसम के चलते 2 दिनों से नागपुर का मौसम राहत भरा बना हुआ है। मंगलवार को दोपहर को कुछ समय तक के लिए उमसभरी गर्मी महसूस की गई। अमूमन समय तक मौसम राहत भरा रहा। शाम को तेज हवाओं में ठंडक बनी रही। मौसम विभाग ने नागपुर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो औसत से 1.4 डिग्री कम रहा।

19 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 19 मई तक सिटी का मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा। इस दौरान रोज ही हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 27-28 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं। वेदर अपडेट: कहीं बरस रहे बादल तो कहीं गर्मी से हाल हुए बेहाल, देश में करवट बदल रहा मौसम

मुंबई का मौसम

मुंबई में पिछले हफ्ते तेज हवाओं और गरज के साथ प्री-मानसून बारिश के बाद मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में बिजली और गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा