वेदर अपडेट: कहीं बरस रहे बादल तो कहीं गर्मी से हाल हुए बेहाल, देश में करवट बदल रहा मौसम

देश में कहीं आसमान में काले बादल छाए रहेंगे, जिससे बारिश से राहत मिलेगी। लेकिन कहीं शहरों का हाल गर्मी से बेहाल रहने वाला है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक मौसम ने करवट बदली है।
मौसम ने लिया यू-टर्न
मौसम ने लिया यू-टर्न (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: भीषण गर्मी के लिए मई का महीना काफी मशहूर है। लेकिन, भारत के कई हिस्सों में इस बार मई के महीने बारिश का कहर देखने मिल रहा है। जिससे लोगों को परेशानी तो हो ही रही है, लेकिन गर्मी से राहत भी मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 14 मई 2025 को देश के कई हिस्सों में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल सकता है।

देश में कहीं आसमान में काले बादल गरजेंगे, तो रहीं बारिश राहत देगी, वहीं कहीं गर्मी की तेज देखने मिलने वाली है, जिसकी वजह से लोग घरों में कैद रहने पर मजबूर हो जाएंगे। दिल्ली से लेकर चेन्नई और असम से लेकर मुंबई तक में मौसम ने करवट ली है।

ऐसा है मौसम का मिजाज

दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह बादल छाए रहेंगे, लेकिन दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शहर में धूल भरी तेज हवाओं के साथ आज शाम कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। 15 जून से 25 जून के बीच दिल्ली एनसीआर में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।

मुंबई का मौसम

मुंबई में पिछले हफ्ते तेज हवाओं और गरज के साथ प्री-मानसून बारिश के बाद मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में बिजली और गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों का ऐसा है हाल

वहीं भारतीय मौसम विभाग ने 15 मई तक बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में लू चलने का अनुमान जताया है। झारखंड और उत्तरी ओडिशा में भी लू चल सकती है।

इसके अलावा 15 से 17 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 14-17 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 17 मई को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की भी संभावनाएं हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 14-15 मई के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ भारी से बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने 15 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान लगाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com