नागपुर का मौसम (साेर्स: एआई फोटो) 
नागपुर

Nagpur Weather Update: रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान 22 डिग्री के नीचे; मौसम विभाग ने दर्ज की 7.3 मिमी वर्षा

Nagpur Temperature Drops: नागपुर में लगातार बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को उमस व गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

अंकिता पटेल

Nagpur Weather Update: मंगलवार को नागपुर शहर में झमाझम बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई है। तापमान में भी नियमित गिरावट हो रही है। सिटी अधिकतम तापमान 34 डिग्री के नीचे और न्यूनतम तापमान 22 डिसे के नीचे पहुंच गया है। बता दें मंगलवार की शाम से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर बुधवार की तड़के सुबह तक होती रही।

मौसम विभाग ने बुधवार सुबह 8:30 बजे तक शहर में 7.3 मिमी बारिश दर्ज की। हालांकि बाद में बादल थम गए लेकिन काफी देर तक बदराया मौसम रहा। शाम होने से पहले मौसम साफ हुआ। देर शाम को दोबारा बादल घिरने लगे।

बुधवार की रात कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बौछारें पड़ीं। इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की बारिश हुई। देर रात को दोबारा कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बारिश और बदाये मौसम के कारण गर्मी से राहत बरकरार है।

सिटी में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग से मिले संकेतों के अनुसार सिटी में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग ने बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया। यह औसत से 1.5 डिग्री कम रहा। मंगलवार की तुलना में बुधवार को 1.8 डिसे की गिरावट आई।

न्यूनतम तापमान 21.8 डिसे पर पहुंच गया है। यह औसत से 3.5 डिसे कम दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री की गिरावट आई।

मौसम संकेतक स्थिति
बारिश जारी रहने के आसार
अधिकतम तापमान 33.6°C
न्यूनतम तापमान 21.8°C
अधिकतम तापमान में गिरावट 1.8°C
न्यूनतम तापमान में गिरावट 1.0°C
मौसम का प्रभाव गर्मी से राहत, ठंडक में बढ़ोतरी

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा