रजत पाटीदार और अक्षय वाडकर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

विदर्भ vs रेस्ट ऑफ इंडिया, अथर्व वाडकर की कप्तानी में तैयार हुई टीम, 1 अक्टूबर को होंगे आमने-सामने

Vidarbha vs Rest Of India: 1 से 5 अक्टूबर 2025 तक नागपुर के जामठा स्टेडियम में प्रतिष्ठित ईरानी कप खेला जाने वाला है। इसके पहले मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ विदर्भ की टीम उतरने वाली है।

प्रिया जैस

Irani Cup Squad: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने बुधवार को 16 सदस्यीय विदर्भ स्क्वाड का ऐलान कर दिया है जो 1 से 5 अक्टूबर 2025 तक नागपुर के जामठा स्टेडियम में होने वाले प्रतिष्ठित ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ खेलेगी। टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर अक्षय वाडकर के हाथ में होगी, जबकि यश राठौड़ को उपकप्तान बनाया गया है।

वीसीए के सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य सुधीर वानखेड़े, पी. विवेक और जयेश डोंगाओकर ने खिलाड़ियों के चयन पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि यह टीम विदर्भ का नाम गौरवान्वित करेगी।

विदर्भ स्क्वाड

अक्षय वाडकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), यश राठौड़ (उपकप्तान), अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, दानिश मालेवार, हर्ष दुबे, पार्थ रेखडे, यश ठाकुर, नचीकेत भुते, दर्शन नालकांड़े, आदित्य ठाकरे, अक्षय कर्णेवर, यश कदम, शिवम देशमुख (विकेटकीपर), प्रफुल हिंगे, ध्रुव शॉरी।

सपोर्ट स्टाफ :

हेड कोच : उस्मान गनी, असिस्टेंट कोच : धर्मेन्द्र अहलावत, फिजियो : डॉ. नितिन खुराना, S & C कोच : युवराज सिंह दासोंधी, साइड-आर्म बॉल थ्रोअर : यश थोराट, वीडियो एनालिस्ट : अजिंक्य सवाले, मसाजर : भूषण झाडे, मैनेजर : जितेन्द्र दर्भे।

विदर्भ की इस टीम का मुकाबला रेस्ट ऑफ इंडिया से होने जा रहा है। इस टीम का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है। बीसीसीआई ने रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कमान रजत पाटीदार को सौंपी है।

रेस्ट ऑफ इंडिया टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), तनुश कोटियन, मानव सुथार, यश ढुल, शेख रशीद, ईशान किशन (विकेटकीपर), गुरनूर बराड़, खलील अहमद, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, सारांश जैन।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा