विदर्भ में महायुति मिलकर लड़ेगी चुनाव (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

विदर्भ में महायुति मिलकर लड़ेगी चुनाव, राजस्व मंत्री बावनकुले का दावा

Chandrashekhar Bawankule: विदर्भ की चार प्रमुख नगरपालिकाओं अकोला, अमरावती, चंद्रपुर और नागपुर में भाजपा-शिवसेना महायुति मिलकर चुनाव लड़ेगी, चंद्रशेखर बावनकुले ने सीट बंटवारे और गठबंधन की जानकारी दी।

आंचल लोखंडे

BJP-Shiv Sena Alliance: भले ही अब तक महायुति के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का मामला उलझा हुआ है, लेकिन राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया है कि विदर्भ की अकोला, अमरावती, चंद्रपुर और नागपुर इन चारों नगरपालिकाओं में भाजपा-शिवसेना महायुति ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। सीटों के बंटवारे की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

गुरुवार को भाजपा नेताओं और शिंदे सेना के नेताओं के बीच इस संदर्भ में बैठक हुई। पत्रकारों से बातचीत में बावनकुले ने कहा कि भाजपा-शिवसेना ने सर्वसम्मति से महायुति के तहत चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इस बैठक में शिवसेना की ओर से उद्योग मंत्री उदय सामंत, संजय राठौड़, आशीष जायसवाल सहित अकोला, अमरावती, नागपुर और चंद्रपुर जिलों के समन्वय की जिम्मेदारी संभालने वाले सभी नेता उपस्थित थे।

भाजपा-शिवसेना गठबंधन तय

बावनकुले ने बताया कि अकोला में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकां) के शामिल होने के संकेत हैं। अमरावती में विधायक रवि राणा की स्वाभिमानी पार्टी महायुति में शामिल हो सकती है। चंद्रपुर में भी राकां के महायुति में शामिल होने की संभावना है। नागपुर में फिलहाल भाजपा-शिवसेना गठबंधन तय हो चुका है और राकां को लेकर अभी चर्चा जारी है।

चंद्रपुर में सीटों का बंटवारा पूरा

चंद्रपुर में चुनाव पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार के मार्गदर्शन में होगा, जिसमें हंसराज अहीर की प्रमुख भूमिका रहेगी। इस चुनाव के लिए चैनसुख संचेती को पर्यवेक्षक, अशोक नेते को प्रभारी और किशोर जोरगेवार को चुनाव प्रमुख नियुक्त किया गया है। उम्मीदवारों का चयन आपसी समन्वय से किया गया है और चंद्रपुर में सीटों का बंटवारा पूरा हो चुका है। मुनगंटीवार के नेतृत्व को लेकर कहा गया कि उनके पीछे केंद्रीय और राज्य भाजपा का नेतृत्व, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मजबूती से खड़े हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा