-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati Ravi Rana Accused Aditya Thackeray In Mithi River Scam Contractor Investigation
रवि राणा ने कहा, ‘महानगरपालिका’ के जितने भी घोटालेबाज ठेकेदार हैं, सब आदित्य ठाकरे के करीबी हैं
- Written By: सोनाली चावरे
विधायक रवि राणा ने मीठी नदी की सफाई के लिए दिए गए कांट्रैक्ट में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने अपर आयुक्त को इस मामले की जांच के निर्देश दिए है।

रवि राणा ने ठाकरे पर लगाया आरोप ( pic credit; social media)
अमरावती: आश्वासन समिति की बैठक मुंबई विधान भवन में गुरुवार को विधायक रवि राणा की अध्यक्षता में ली गई। जिसमें मिठी नदी की गहराई, मलबा निकालना, सुरक्षा दीवार कार्य में हुए घोटाले का मामला सामने आया। जिस पर रवि राणा ने संतप्त होकर ठेकेदार की जांच करने के निर्देश दिए।
विधायक रवि राणा ने मीठी नदी की सफाई के लिए दिए गए कांट्रैक्ट में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, उद्धव ठाकरे जब राज्य के मुख्यमंत्री थे तब 185 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मीठी नदी को साफ और नदी से जुड़े अन्य चीजों के लिए दिया गया था। इस कॉन्ट्रैक्ट में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। इस घोटाले की जांच का आदेश अपर आयुक्त को दिया गया है।
19 विधायकों की कमेटी बनी
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
नरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
राणा ने आगे कहा, अधिकारी 8 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट कमेटी को देंगे। सरकार ने इसके लिए 19 विधायकों की कमेटी बनाई है। सभी विधायक मीठी नदी वाले परिसर का दौरा करेंगे। विधायक जानने की कोशिश करेंगे कि सफाई और सौंदर्यीकरण के नाम पर कितना काम हुआ है। जल्द ही पूरा घोटाला सामने आएगा। उद्धव ठाकरे को खुश करने में लिप्त पाए जाने वाले बीएमसी के अधिकारी और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दोषी पाए गए ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
रवि राणा ने कहा, “महानगरपालिका के जितने भी घोटालेबाज ठेकेदार हैं, सब आदित्य ठाकरे के करीबी हैं। शशि थरूर को भाजपा का ‘सुपर प्रवक्ता’ बताने वाले कांग्रेस नेता उदित राज पर रवि राणा ने कहा, कांग्रेस के नेता हों या किसी अन्य दल के नेता, सभी प्रधानमंत्री को अपना आदर्श मानते हैं। कांग्रेस के 99 प्रतिशत नेता प्रधानमंत्री की तारीफ करते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफल बनाकर प्रधानमंत्री ने अपना कर्तव्य निभाया है।
124 लीज जमीनों से मिलेंगे 120 करोड़
बैठक में 12 जे मिल भूमि घोटाले, आयटी चटई क्षेत्र पर पब व बार-रेस्टॉरेंट बनाकर बिल्डरो ने जगह पर कब्जा किया है। बृहन मुंबई के आयुक्त अभिजीत बांगर की अध्यक्षता में आयटी एक्सपर्ड व छात्रो की जांच समिति गठीत कर रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने को कहा। इसके अलावा प्रधान सचिव घटनास्थल को भेट देंगे। 124 लीज जमीनों से सरकार को 120 करोड़ रुपये मिलेगे। उसका हेड निर्माण करने के आदेश दिए गए।
आश्वासन समिति की बैठक अब करेगी जांच
बैठक में नगर विकास विभाग व्दारा 58 विवरणपत्रो का पठन किया गया। मनपा आयुक्त, उपसचिव, अवर सचिव की गवाही दर्ज की गई। मिठी नदी के सुधार के पहले ठेकेदार को 186 करोड़ व दुसरी बार भी 534 करोड़ का काम दिया गया। समिति अब इसकी जांच करेगी। बैठक में सभी विधायक राजेश पवार, हिरामन खोसकर, विक्रम पाचपुते, अनुप अग्रवाल, अमोल पाटिल, अपर आयुक्त विपिन शर्मा, उल्हास नगर, मनपा आयुक्त मनीषा आव्हाडे, कल्याण के आयुक्त अभिनव गोयल, पुना मनपा के पृथ्वीराज, विशाल म्हैसकर, उपसचिव प्रियंका छापवाले, सचिन सहस्त्रबुध्दे, निर्मल चौधरी, विधानसभा सचिव नारायण थेटे व अनेक आला अफसर उपस्थित थे।
मीठी नदी परियोजना घोटाले में SIT ने 13 के खिलाफ दर्ज की FIR, आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरु
Amravati ravi rana accused aditya thackeray in mithi river scam contractor investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM











