प्रदर्शन के दौरान पुलिस हिरासत में भीमपुत्र विनय भांगे (सोर्स-सोशल मीडिया) 
नागपुर

राहुल गांधी के समर्थन को लेकर यशवंत मनोहर के घर के सामने VBA का प्रदर्शन, 25 कार्यकर्ता गिरफ्तार

वरिष्ठ लेखक और विचारक यशवंत मनोहर ने कहा कि अगर संविधान बचाना है तो इंडिया गठबंधन को वोट देना चाहिए। जिसके बाद वंचित बहुजन अघाड़ी की युवा विंग ने मनोहर के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने करीब 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

अभिषेक सिंह

नागपुर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने के बयान से देश भर में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। वहीं वरिष्ठ लेखक और विचारक यशवंत मनोहर ने कहा कि अगर संविधान बचाना है तो इंडिया गठबंधन को वोट देना चाहिए। आरक्षण पर वरिष्ठ लेखक के बयान के विरोध में नागपुर शहर दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने युवा अघाड़ी के सदस्य भीमपुत्र विनय भांगे के नेतृत्व में मनोहर के घर के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

वंचित बहुजन अघाड़ी के युवा अघाड़ी महाराष्ट्र प्रदेश के सदस्य भीमपुत्र विनय भांगे ने आरोप लगाया कि यशवंत मनोहर कांग्रेस को समर्थन देने के लिए समाज को गुमराह कर रहे हैं। जिसको लेकर वंचित बहुजन अघाड़ी और दलितों में रोष देखने को मिल रहा है।

हिरासत में लिए गए 25 कार्यकर्ता

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक डॉ. यशवंत मनोहर के आवास के सामने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। लेकिन वंचित के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वरिष्ठ लेखक के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रतापनगर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक महेश सांगाडे ने बताया कि पुलिस ने वहां पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

आंदोलन के दौरान भीमपुत्र विनय पुरूषोत्तम भांगे, बहुजन अघाड़ी दक्षिण पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष संजय सूर्यवंशी, विनोद भांगे, राहुल दहिकर, शांता शेंडे, रवींद्र नंदेश्वर, शिशुपाल देशभ्रतार, हरिदास गवई, किशोर धोटे, दिलीप जर्रे, राहुल भीमटे, विजय गोंडुले, मयूर गजघाटे, अनिल गजघाटे , विशाल वाहिले, प्रतीक गटलेवर, शिव विश्वकर्मा, विकास राऊत और दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

क्या बोले थे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान एक वक्तव्य में कहा था कि भारत में निष्पक्षता आ जाने पर आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। राहुल गांधी के इस बयान पर लगातार घमासान मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी पहले ही बयान को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस को लगातार घेर रही है।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!