पैसे और प्रापर्टी की लालच में बेटी ने की मां की नृशंस हत्या, तड़प-तड़प कर मर गयी मां

महाराष्ट्र के पनवेल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटी ने अपने ही मां को मौट के घाट उतार दिया। जिसके पीछे की वजह मां की संपत्ति बताई जा रही है। बेटी ने अपने दोस्तों की मदद से मां को मार डाला। जिसके बाद पुलिस ने बेटी और उसके दो दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
महाराष्ट्र अपराध समाचार पनवेल में संपत्ति के लिए बेटी ने मां की हत्या कर दी
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Updated on

मुंबई: अक्सर घर के बड़ों से यह सुनने मिलता है कि कभी भी अनजान शख्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि कलयुग चल रहा है। लेकिन अब यह भी कहा जा सकता है कि भरोसा अपनों पर भी नहीं किया जाता है। इस बात पर यकीन महाराष्ट्र के पनवेल की यह घटना दिलाती है, जहां एक बेटी ने ही अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना 13 सितंबर की बताई जा रही है।

दरअसल, 13 सितंबर की यह घटना आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। पनवेल में रहने वाली प्रिया नाइक की लाश उसके घर में पड़ी मिली। उसके नाक और मुंह से खून रिस रहा था। जिसके बाद पोस्टमार्टम में इस बात का पता चला कि मौत से पहले महिला ने काफी संघर्ष किया। वहीं उसका गला किसी रस्सी जैसी चीज से घोंटा गया था।

बेटी पर कत्ल का शक

इस घटना पर पनवेल पुलिस ने मृतका महिला के कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने मृतका की बेटी प्रणाली नाइक से भी पूछताछ की। जहां बेटी के गोलमोल जवाब पर पुलिस को शक होने लगा। मृतका की बेटी अपने पति से अलग भी रहती थी, उसका तलाक का मामला भी चल रहा था।

मां के पैसों पर ऐश

पुलिस के पूछताछ में पता चला कि मृतका के पास लगभग 12 फ्लैट और दो दुकानें थी। जिनसे हर महीने अच्छी-खासी कमाई हो जाती थी। इन पैसों को मृतका की बेटी प्रणाली अपने दोस्तों पर उड़ा देती थी। जिससे उसकी मां काफी नाराज रहने लगी थी।

घर में ही की चोरी

इतना ही नहीं जब मृतका प्रिया ने अपनी बेटी को पैसे देने बंद कर दिए तब उसने घर में ही चोरी करना शुरू कर दिया। प्रणाली ने मां के गहने भी चुराकर गिरवी रख दिए। जिस पर मां-बेटी के बीच काफी विवाद भी हुआ। मां की इस रोक-टोक में प्रणाली परेशान होने लगी थी।

दोस्तों की मदद से मां को उतारा मौत के घाट

ऐसे में मां की सारी संपत्ति पर प्रणाली अपना कब्जा करना चाहती थी। ताकि उसे बार-बार अपनी मां से पैसे नहीं मांगने पड़े इसी वजह से प्रणाली ने अपनी मां को मौत के घाट उतारे की ठानी। जिसके लिए उसने अपने दोस्तों की मदद ली। प्रणाली के इस घिनौने काम में उसके दोस्त विवेक पाटिल और विशाल पांडेल ने मदद की। इन दोनों ने मिलकर प्रणाली की मां प्रिया की हत्या की और फिर भाग गए। इस काम के लिए प्रणाली ने अपने दोस्तों को 10-10 लाख रुपए दिए थे।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां के कत्ल के जुर्म में अब प्रणाली पुलिस के हिरासत में है। साथ ही पनवेल पुलिस ने प्रणाली के दो दोस्त, जिन्होंने प्रिया को मौत के घाट उतारा था, उन्हें भी पकड़ लिया है। अब तीनों हत्यारे पुलिस के गिरफ्त में हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com