Umred Kidnapping Case:उमरेड के कावरापेठ क्षेत्र (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नागपुर

किशोरी का अपहरण, दो माह बाद भी सुराग नहीं, उमरेड में दिनदहाड़े घटना, पालक चिंतित

Umred Kidnapping Case: उमरेड के कावरापेठ क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी के दिनदहाड़े अपहरण की घटना को दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न आरोपी पकड़ा गया है और न ही किशोरी का कोई सुराग मिला है।

आंचल लोखंडे

Umred Crime News: उमरेड शहर के कावरापेठ क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के दिनदहाड़े अपहरण की घटना को करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो किशोरी का कोई सुराग मिल सका है और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर पालकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 26 नवंबर 2025 को शाम लगभग 5.15 से 5.30 बजे के बीच हुई। कावरापेठ इलाके में रहने वाली किशोरी घर के बाहर थी, तभी एक युवक ने जबरदस्ती उसे थ्री-व्हीलर ऑटो में बैठाया और मौके से फरार हो गया।

प्रकरण दर्ज

घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के बीच तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर उमरेड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में बीएनएस की धारा 137 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कुणाल रवि सरोदे (21), निवासी सेव, तहसील उमरेड के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से फरार है। दो माह बाद भी गिरफ्तारी न होने से पुलिस जांच की गति पर सवाल उठने लगे हैं।

आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक धनाजी जलक के मार्गदर्शन में विशेष जांच दल गठित किया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना को लेकर सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने तथा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन