उमरेड तालाब हादसा, युवक की मौत,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर: मकरधोकड़ा तालाब में डूबा 17 वर्षीय युवक, दोस्तों के साथ घूमने गया था अतुल; गहराई न भांप पाने से हादसा

Nagpur Drowning Incident: नागपुर जिले के उमरेड स्थित मकरधोकड़ा तालाब में दोस्तों संग घूमने आए 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ।

अंकिता पटेल

Nagpur Umred Makardhokda Lake Incident: नागपुर जिले के उमरेड तहसील के मकरधोकड़ा तालाब में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक अतुल नारायण राऊत (17), निवासी भांडे प्लॉट चौक, नागपुर बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अतुल राऊत अपने दोस्तों शेखर वाटकर, प्रज्वल मेश्राम, ओम खंडास्कर, अंश पिंपळे, केतन झामरे, आयुष बरबटकर और स्वप्नील ठाकरे के साथ मकरधोकड़ा तालाब परिसर घूमने आया था।

शाम करीब 4:15 बजे सभी दोस्त तालाब में तैर रहे थे, इसी दौरान अतुल पंप हाउस की नाली के पास पहुंच गया, जहां पानी अधिक गहरा था। गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वह खुद को संभाल नहीं पाया और पानी में डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय मछुआरे गुलाब कामठे और उनकी टीम ने तालाब में तलाश अभियान शुरू किया।

PM के लिए भेजा शव

काफी खोजबीन के बाद शाम करीब 7 बजे अतुल का शव तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उमरेड ग्रामीण अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की आगे जांच की जा रही है।

बताया गया है कि अतुल राऊत नागपुर के बिंझानी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। हाल ही में उसने 11वीं कक्षा उत्तीर्ण कर 12वीं में प्रवेश लिया था। इस दुःखद घटना से मकरधोकड़ा और भांडे प्लॉट क्षेत्र में शोक का माहौल है तथा नागरिकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी