नागपुर राजनीति, उद्धव ठाकरे गुट,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नागपुर की राजनीति में बड़ा बदलाव, उद्धव गुट से शिंदे सेना में गए नितिन तिवारी, समर्थक भी साथ

Nagpur Politics News: नागपुर में उद्धव ठाकरे गुट को झटका देते हुए युवा नेता नितिन तिवारी ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम लिया। उनके साथ कई समर्थकों के भी पार्टी बदलने की खबर है।

अंकिता पटेल

Nagpur Uddhav Thackeray Faction: नागपुर जिले में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं को लेकर राज्य की राजनीति में वैसे भी कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना को शहर में करारा झटका लगा है। युवा सेना से अपनी राजनीति शुरू करने वाले और विविध जिम्मेदारपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने वाले नितिन तिवारी ने उद्धव गुट को छोड़कर एकनाथ शिंदे शिवसेना का दामन थाम लिया है।

इससे शहर शिवसेना में हड़कंप मच गया है। दरअसल, तिवारी विविध बड़े-बड़े जनांदोलन के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने पार्टी को यहां अलग ही पहचान दी थी। अब वे शिंदे सेना के लिए कार्य करेंगे। उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी ठाकरे गुट को बाय-बाय कर दिया है।

श्रीकांत शिंदे की थी नजर तिवारी की

सक्रियता को देखते हुए सांसद श्रीकांत शिंदे ने उन पर स्वयं नजर रखी थी। वे तिवारी को कई बार शिंदे सेना में आने के लिए कह चुके थे। जानकारी के अनुसार, खुद श्रीकांत शिंदे ने उन्हें फोन किया।

शिंदे 4 वर्षों से प्रयास कर रहे थे लेकिन तिवारी नहीं गए, अंततः उन्होंने अब ठाकरे गुट को छोड़ने का निर्णय लिया। युवा सेना में वर्षों तक रहने के बाद तिवारी को पार्टी ने उप मुख्य जिला प्रमुख व शहर प्रमुख भी बनाया था। तिवारी के जाने से उद्धव सेना में बड़ा गड्डा होने की चर्चा चल रही है।

मनपा चुनाव में मिली थी टिकट

बता दें कि उद्धव सेना में रहने के दौरान बीते मनपा चुनाव में नितिन तिवारी को पार्टी ने नगरसेवक की टिकट दी थी। उनके नाम एबी फार्म भी दिया गया था लेकिन स्थानीय पार्टी नेताओं ने वह फार्म ही गायब कर दिया था जिसके चलते तिवारी को निर्दलीय मैदान में उतरना पड़ा था। हालांकि पार्टी उनके साथ थी। समझा जा रहा है कि तभी से तिवारी का मन उद्धव गुट से उचट गया था। शिंदे सेना में जल्द ही उन्हें जिम्मेदार पद दिये जाने की संभावना है।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त