कप्तान कुश शर्मा , साईश भिसे सोर्स- नवभारत
नागपुर

वीनू मांकड़ ट्रॉफी: विदर्भ ने पहले मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को 53 रन से हराया, कप्तान कुश और कावले का धमाल

Vinoo Mankad Trophy Elite: अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में विदर्भ ने जीत के साथ आगाज किया। कप्तान कुश शर्मा के अर्धशतक और हिमांशु कावले की धारदार गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर को 53 रनों से हराया।

प्रमोद यादव

Vinoo Mankad Trophy Elite Vidarbha vs Jammu And Kashmir: अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी (वनडे) में विदर्भ ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। एलिट ग्रुप-सी के मुकाबले में विदर्भ ने जम्मू-कश्मीर को 53 रन से शिकस्त दी।

बारिश के कारण मुकाबला 38-38 ओवर का कर दिया गया था। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 233 रन बनाए, जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम 33।3 ओवर में 180 रन पर सिमट गई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ की टीम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान कुश शर्मा ने 60 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। कुश ने आयुष चौधरीकर (34) के साथ पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े।

इसके बाद अर्णव लुंगे (34) के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

3 विकेट जल्दी गिरने के बाद लुधाड़े और सर्वेश खनकर (18) ने 40 रन जोड़कर पारी को संभाला। अंत में साईश भिसे ने नाबाद 60 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाकर विदर्भ टीम को 233 रन तक पहुंचाया।

विदर्भ के गेंदबाजों ने गेंदबाजों ने 180 पर समेटा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर ने राहिल यूनिस (50) और शौर्य चौहान (26) के बीच 59 रन की साझेदारी से अच्छी शुरुआत की। इसके बाद अर्जुन शर्मा (32) और आशुतोष महाजन (34) ने भी टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

हालांकि विदर्भ के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए पूरी टीम को 180 रन पर समेट दिया। हिमांशु कावले ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 4 विकेट झटके। कुश शर्मा और ओम घोटरे ने 2-2 विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया। इस तरह विदर्भ ने मुकाबला 53 रन से अपने नाम कर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की।

इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में कश्मीरी युवक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, फहीम नजीर ने राहुल से पूछे तीखे सवाल

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

दिल्ली में CJP मार्च से पहले हाई अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद

Tamil Nadu Bypoll Results: तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरंतकम में TVK ने बनाई बढ़त

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा