आदिवासी आश्रमशाला के विद्यार्थी (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

आदिवासी आश्रमशाला के विद्यार्थियों को सीधे बैंक खाते में मिलेगी राशि, आवेदन प्रक्रिया होगी आसान

Student Financial Assistance: महाराष्ट्र के शासकीय आदिवासी आश्रमशालाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं की राशि अब सीधे उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से मिलेगी।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • सरकारी आदिवासी आश्रमशालाओं के विद्यार्थियों को व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं के लिए निर्धारित रकम DBT के जरिए मिलेगी।

  • आदिवासी विकास विभाग ने ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में सुधार को मंजूरी दी है।

  • आवेदन में गैरजरूरी और बार-बार मांगी जाने वाली जानकारियों को हटाया जाएगा।

Nagpur Tribal Ashram School Students: शासकीय आदिवासी आश्रम शालाओं में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं की खरीदी के लिए दी जाने वाली राशि अब अधिक सरल और पारदर्शी तरीके से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए अनावश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

यह जानकारी आदिवासी विकास विभाग की ओर से दी गई है। आदिवासी विकास विभाग ने शासन प्रक्रिया पुनर्रचना (बीपीआर) के तहत इस योजना की ऑनलाइन कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण बदलावों को मंजूरी दी है।

परेशानी से राहत

इससे विद्यार्थियों को आवेदन करते समय बार-बार एक ही जानकारी देने और अनावश्यक कागजात जमा करने की परेशानी से राहत मिलेगी। शासकीय आश्रमशालाओं में पढ़ने वाले आदिवासी विद्यार्थियों को व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराने के बजाय उनके लिए निर्धारित राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से जमा करने की योजना पहले ही शुरू की गई थी।

बदलावों से पारदर्शिता में होगी बढ़ोतरी

  • इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

  • आवेदन में दी जाने वाली जानकारी, दस्तावेजों की जांच और मंजूरी की प्रक्रिया को अधिक सरल बनाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

  • इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने नई सुधार प्रक्रिया को मंजूरी दी है।

  • नई व्यवस्था के तहत आवेदन में ऐसी जानकारियां हटा दी जाएंगी जिनकी आवश्यकता नहीं है, जो दोहराई जाती हैं अथवा विभिन्न सरकारी विभागों के डेटाबेस में पहले से उपलब्ध हैं।

  • यदि विद्यार्थियों की जानकारी अन्य सरकारी प्रणालियों में मौजूद है तो उन्हें दोबारा भरने की जरूरत नहीं होगी।

  • विभाग का दावा है कि इन बदलावों से आवेदन प्रक्रिया आसान होने के साथ ही योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

भारत में घुसा चीन का सैन्य विमान, चिकन नेक पर 25 मिनट तक मंडराता रहा, मचा हड़कंप

झारखंड स्थापना दिवस: बिरसा मुंडा के संघर्ष को नमन, क्यों मनाया जाता है जनजातीय गौरव दिवस?

Gold Rate Today: सोने का दाम आज बढ़ा या घटा? 10 दिन में गोल्ड 8660 रुपये सस्ता हुआ

छठ पूजा: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय