यवतमाल में भूजल स्तर एक साल में 1 मीटर गिरा, 160 गांवों पर जलसंकट का खतरा

Yavatmal Water Crisis: यवतमाल जिले में कम बारिश, अल नीनो के प्रभाव और सिंचाई के लिए अत्यधिक भूजल दोहन के कारण जलस्तर तेजी से गिर रहा है। भूजल स्तर में एक मीटर की गिरावट दर्ज की गई है।
yavatmal groundwater level decline 160 villages water crisis
यवतमाल जलसंकट(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yavatmal Groundwater Level: इस वर्ष बारिश की कमी और अल नीना के प्रभाव ने जिले के भूजल भंडार पर गंभीर असर डाला है। कम बारिश, वर्षा के बीच लंबे अंतराल और सिंचाई के लिए हो रहे बेतहाशा जलदोहन के कारण भूजल स्तर तेजी से नीचे खिसक रहा है। स्थिति यह है कि महज एक वर्ष में भूजल स्तर में एक मीटर की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पिछले पांच वर्षों की तुलना में यह गिरावट डेढ़ मीटर तक पहुंच गई है।

ऐसे में आने वाले दिनों में जिले पर भीषण जलसंकट का खतरा मंडराने लगा है। यह जानकारी वरिष्ठ भूवैज्ञानिक नितीन तट्टे ने दी। इस वर्ष मानसून के दौरान बारिश ने लंबी खींचतान दिखाई। जिले में औसत से काफी कम वर्षा दर्ज की गई। अपेक्षित बारिश नहीं होने से जमीन में पर्याप्त पानी नहीं समा पाया।

जमा पानी का स्तर लगातार घट रहा

परिणामस्वरूप कुओं, बोरवेल और अन्य भूजल स्त्रोतों के जलस्तर में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई। दूसरी ओर खेती और पेयजल की जरूरतों के लिए भूजल का दोहन लगातार जारी है। कृषि, निर्माण कार्य और औद्योगिक गतिविधियों के लिए भी बड़े पैमाने पर पानी निकाला जा रहा है। इसके अलावा वातावरण में बढ़ती गर्मी के कारण वाष्पीकरण की गति भी तेज है। इन सभी कारणों से जमीन के भीतर जमा पानी का स्तर लगातार घट रहा है।

भूजल संचयन की सीमित क्षमता

यवतमाल जिले की भौगोलिक संरचना मुख्य रूप से कठोर चट्टानों से बनी है। ऐसे में यहां भूजल संचयन की क्षमता पहले से ही सीमित है। केंद्रीय भूजल बोर्ड की जिला रिपोर्ट के अनुसार, जिले के 180 निरीक्षण केंद्रों पर गर्मी से पहले ही भूजल स्तर में गिरावट का रुझान सामने आया था। रिपोर्ट में कम बारिश और भूजल के बढ़ते दोहन को इसके प्रमुख कारण बताया गया है।

yavatmal groundwater level decline 160 villages water crisis
ठाणे POCSO केस में 21 वर्षीय आरोपी बरी, अनाथ नाबालिग के पुनर्वास और मुआवजे की अदालत ने की सिफारिश

160 गांवों पर जलसंकट का खतरा

भूजल स्तर में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए पेयजल स्रोतों का संरक्षण और अनावश्यक जलदोहन पर नियंत्रण प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बन गया है। बारिश के पानी को रोककर जमीन में उतारने की प्रभावी योजना नहीं बनाई गई, तो आगामी गर्मी में कुओं और बोरवेल का जलस्तर और नीचे जाने की आशंका है।

ऐसी स्थिति में जिले के करीब 160 गांवों को संभावित जलसंकट का सामना करना पड़ सकता है। समय रहते जलसंधारण, वर्षा जल संचयन और भूजल दोहन पर नियंत्रण के उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले महीनों में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्या गंभीर रूप ले सकती है।

yavatmal groundwater level decline 160 villages water crisis
दिल्ली के पुस्तक मेले को पीछे छोड़ देगा पुणे पुस्तक महोत्सव! विश्वास पाटील ने जताया भरोसा

महागांव तहसील में सर्वाधिक गिरावट

जिले की सभी 16 तहसीलों में पिछले पांच वर्षों के औसत की तुलना में भूजल स्तर में औसतन डेढ़ मीटर की गिरावट दर्ज की गई है। इनमें महागांव तहसील की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। यहां भूजल स्तर 2.47 मीटर नीचे चला गया है। इसके बाद बाबुलगांव में 2.24 मीटर, यवतमाल में 1.74 मीटर, उमरखेड में 1.45 मीटर और केलापुर तहसील में 1.36 मीटर की गिरावट दर्ज की गई है।