नागपुर अजनी रेलवे स्टेशन (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

ट्रेनें फुल, प्लेटफॉर्म खाली, नागपुर-अजनी स्टेशन पर सफल क्राउड मैनेजमेंट, रंग लाई रेलवे की तैयारी

Crowd Management Nagpur Railway Station: दीपावली के साथ ही उत्तर भारत का प्रमुख पर्व छठ पूजा नजदीक आते ही नागपुर से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है।

प्रिया जैस

Nagpur News: ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनें नागपुर से पहले ही फुल होकर चल रही हैं जिससे आरक्षण मुश्किल हो गया है। बावजूद इसके नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म्स पर इस बार अपेक्षाकृत सन्नाटा दिखाई दे रहा है।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण के विशेष उपाय किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के संयुक्त प्रयास से ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय भीड़ को नियंत्रित रखने में सफलता मिली है।

कुल 307 सीसीटीवी कैमरे

नागपुर स्टेशन पर कुल 276 सीसीटीवी कैमरे और अजनी स्टेशन पर 31 कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की रियल-टाइम निगरानी आरपीएफ और वाणिज्य विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से दो अलग-अलग नियंत्रण कक्षों से कर रहे हैं। स्टेशन परिसर में एक कंट्रोल रूम और दूसरा डीआरएम कार्यालय के वार रूम स्थित है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 78 आरपीएफ कर्मी और 28 जीआरपी कर्मी को 24 घंटे तैनात किया गया है। नागपुर स्टेशन पर दो होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं जहां भीड़ को व्यवस्थित तरीके से रोका और छोड़ा जा रहा है। इन क्षेत्रों की निगरानी 4-4 आरपीएफ कर्मी कर रहे हैं ताकि किसी भी स्थिति में भगदड़ या अव्यवस्था न हो।

ट्रेनें पूरी तरह भरी हुईं

नागपुर से पटना, दरभंगा, गया, समस्तीपुर, वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में आरक्षण पहले से ही फुल है। कई यात्री जनरल कोच में सफर कर रहे हैं जिससे डिब्बों में खचाखच भीड़ देखी जा रही है। ट्रेन के रुकने पर खाना और पानी लेने उतरे यात्रियों की हल्की भीड़ प्लेटफॉर्म पर जरूर नजर आती है लेकिन आरपीएफ कर्मी तत्परता से उन्हें नियंत्रित कर पुनः कोच में चढ़ने का मार्गदर्शन करते हैं। इससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की स्थिति नहीं बन पाती।

यात्रियों के लिए सुविधाएं

मंडल प्रशासन ने स्टेशन पर पीने के पानी, साफ-सफाई, शौचालय और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की है। अजनी और नागपुर दोनों ही स्टेशनों पर रेलवे स्टाफ और स्वयंसेवक लगातार यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। यात्रियों के ठहरने हेतु अस्थायी शेड और होल्डिंग एरिया भी तैयार किए गए हैं जहां यात्रियों को विश्राम की सुविधा दी जा रही है। भीड़ को देखते हुए प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि गैर जरूरी लोगों की भीड़ स्टेशन परिसर में प्रवेश न कर सके।

संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर

आरपीएफ के साथ कमर्शियल विभाग ने करीब एक सप्ताह पहले से ही स्टेशन परिसर से भिखारियों और असामाजिक तत्वों को बाहर करना शुरू कर दिया था। नतीजे के तौर पर स्टेशन पर यात्री सुरक्षा बेहतर देखी जा रही है। इसके अलावा नागपुर स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया गया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम टिकट बुकिंग करें, अनारक्षित यात्रा से बचें और स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन में सहयोग दें। वे केवल अपने निर्धारित कोच से ही यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ या स्टेशन अधिकारियों को दें।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन